ब्रेकिंग
रतलाम गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत.... RCL किक्रेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंमआज.... रॉयल कॉलेज का ऐतिहासिक कीर्तिमान... MBA, BBA और BCA के 10 विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय की प्रावीण्... कैबिनेट मंत्री काश्यप ने प्रदेश अध्यक्ष को जताई शोक संवेदना... हार्टफुलनेस के प्रणेता पद्म भूषण ‘‘दाजी’’ रतलाम में कराएंगे तीर्थंकर ऋषभदेवजी के प्रवर्तित राजयोग पर... ट्रक ड्राइवर की पिट पिट कर हत्या... ट्रक से पानी के छीटे उड़ने पर... शंका में कर दी हत्या... नाबालिक युवती की हत्या... परिजनों ने चार लड़कों पर लगाया आरोप... बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ परिजन भैविन माइंड स्कूल में ‘ओपन हाउस’ व अभिभावक चर्चा आयोजित..... भेविंन माइंड स्कूल... रतलाम के शिक्षा जगत में एक नया अध्याय लिखने को तैयार.... New Delhi में शिक्षाविदों और शोधकर्ताओं के विचारों से सजी Caste Census and Deepening of Social Justi...
कानून एवं अपराधमध्य प्रदेशरतलाम

साइबर फ्रॉड से सावधान….आपके नाम से कोई बैंक अकाउंट खुलवाकर उसका दुरुपयोग सायबर फ्रॉड के लिए किया जा सकता है…

सायबर सिक्योरिटी एडवाइजरी....

Publish Date: December 9, 2024

(www.csnn24.com) रतलाम सायबर ठगी के नए नए तरीकों से लोगों को ठगने के बढ़ते मामलों के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक रतलाम  अमित कुमार के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम  राकेश खाखा के मार्गदर्शन में सायबर क्राइम सेल रतलाम टीम द्वारा आम लोगो को सायबर ठगी ने नए नए तरीकों के प्रति आम लोगो को जागरूक करने के उद्देश्य से सायबर फ्रॉड के तरीके और उनसे बचने के उपाय के बारे में समय समय पर एडवाइजरी जारी की जा रही है।

सायबर फ्रॉडस्टर द्वारा सायबर फ्रॉड के लिए आम लोगों को लालच देकर म्युल अकाउंट खुलवाकर उसके माध्यम से लोगों को ठगा जा रहा है। इससे बचने के संबंध में आज एडवाइजरी रतलाम पुलिस द्वारा जारी की की गई है।

म्युल अकाउंट फ्रॉड क्या है ? म्युल अकाउंट फ्रॉड एक प्रकार का बैंकिंग फ्रॉड है, जिसमें अपराधी आपके बैंक अकाउंट का उपयोग अवैध लेनदेन करने या सायबर फ्रॉड करने के लिए करते हैं। सायबर अपराधी आम लोगों को लालच देकर हर महीने एक निश्चित अमाउंट देने का लालच देकर उनके नाम से बैंक अकाउंट खुलवाकर उस बैंक अकाउंट की चेक बुक, ए टी एम कार्ड, यू पी आई, ऑनलाइन बैंकिंग का उपयोग सायबर अपराधी के द्वारा किया जाता है। जिस व्यक्ति के नाम से बैंक खाता होता है उसे उसके खाते में हो रहे लेन देन के बारे में कोई जानकारी नहीं होती है। सायबर अपराधियों द्वारा लोगो को ठगने के लिए इस प्रकार के बैंक खातों का उपयोग किया जाता है।
इसी प्रकार से आम लोगों के नाम से फर्जी सिम कार्ड का उपयोग किया जाता है। आम लोगों को कुछ लालच देकर उनके नाम से रजिस्टर्ड सिम कार्ड ले लेते है, और इन सिमकार्ड्स का उपयोग सायबर फ्रॉड के लिए किया जाता है। किसी लालच में पड़कर जानबूझकर म्युल बैंक अकाउंट और सिम कार्ड देने वाले की विरुद्ध भी कानूनी कारवाई की जा सकती है।
रतलाम पुलिस द्वारा जिले के सभी नागरिकों से अपील है किसी लालच में आकर अपने नाम से कोई बैंक अकाउंट या सिम कार्ड जारी करवाकर किसी को भी नहीं दे।
TAFCOF पोर्टल के जरिए आप यह पता कर सकते है कि आपके नाम पर कितनी सिम रजिस्टर्ड है तथा जो सिम आपके नाम पर रजिस्टर्ड है और आप उसका उपयोग नहीं कर रहे है तो उसे बंद भी करवा सकते है।

म्युल अकाउंट फ्रॉड से बचने के लिए सावधानियां*अपने बैंक अकाउंट की नियमित रूप से जांच करें, अपने बैंक अकाउंट की जानकारी को कभी भी किसी अनजान व्यक्ति को न दें, और अपने बैंक अकाउंट की सुरक्षा के लिए मजबूत पासवर्ड का उपयोग करें।

फेक सिम कार्ड की जानकारी कैसे प्राप्त करे TAFCOP पोर्टल के माध्यम से पता कर सकते है कि आपके नाम कितने सिमकार्ड रजिस्टर्ड है। यदि आपके नाम कोई सिम कार्ड रजिस्टर है और उसका उपयोग आपके द्वारा नहीं किया जा रहा है तो इसकी रिपोर्ट कर बंद भी करवा सकते है।

म्युचल अकाउंट फ्रॉड की रिपोर्ट कैसे करें ? यदि आपको लगता है कि आपके बैंक अकाउंट का उपयोग म्युल अकाउंट फ्रॉड के लिए किया जा रहा है, तो अपने बैंक को सूचित करें और पुलिस में शिकायत दर्ज कराएं। आपके आसपास इस प्रकार की किसी गतिविधि में संलिप्त गिरोह या म्युल बैंक खाते की जानकारी मिलती है तो तुरंत रतलाम पुलिस द्वारा जारी सायबर हेल्पलाइन नंबर 7049127420 पर सूचना प्रदान करे।

Show More

Amit Nigam

Founder Director Head of CSNN 24 & Bureau chief SWARAJ EXPRESS MP/CG since launching Madhya Pradesh, Three times ex Vice President of Ratlam Press Club. DPR Accreditation from MP.Government (Adhimanya Patrakar since 15 yrs).21 years of journalism experience...along with print media & electronic media.... 18 years experience in National & Regional news channels M.SC LLB. MEMBER OF RATLAM BAR COUNCIL

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!