ब्रेकिंग
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ‘केंद्रीय गृह मंत्री का वर्ष-2025 का अति-उत्कृष्ट ... राह चलती युवतियों पर हमला करने वाला सीरियल कटर बदमाश भोपाल पुलिस की गिरफ्त में... रतलाम ग्रामीण विकास की 62 लाख की सौगात... विधायक डॉ पांडेय के प्रयास से मिल रही निरन्तर स्वीकृतियां.... रतलाम प्रेस क्लब ने बनाया कीर्तिमान, म.प्र, छत्तिसगढ़ में बना पहला आईएसओ प्रमाणित प्रेस क्लब.... दिलावर का आतंक.... पुलिस का जन संवाद... एसपी ने बोला निर्भीक होकर शिकायतें दर्ज कराए... सुप्रीम कोर्ट के जज की टिप्पणियाँ और मीडिया की गलत व्याख्या ले रही है बेजुबानों की जान नशे का अवैध कारोबार...MD फैक्ट्री का खुलासा... पति-पत्नी बेटी दामाद सहित 16 गिरफ्तार.... नशे में वाहन चालक के द्वारा पुलिस कर्मियों एवं SI से झूमा झटकी... बदमाशों के हौसले बुलंद... पुलिस थाने के ठीक पीछे मारपीट का वीडियो वायरल.... रतलाम जिले में दर्दनाक हादसा तीन की मौत....
जनहित ख़बरेरतलामरतलाम ग्रामीणराजनीति

रतलाम ग्रामीण विधानसभा में आज होगा लाभार्थी सम्मेलन

Publish Date: June 17, 2023

(www.csnn24.com)रतलाम। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के 9 वर्ष का यह कार्यकाल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित रहा है। प्रधानमंत्री के कार्यों और वैश्विक नेतृत्व शक्ति के कारण दुनिया का भारत को देखने का नजरिया बदला है। अनेक जन कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से समाज के हर वर्ग के लोगों के लिए विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं।

इसी क्रम में शीर्ष नेतत्व के मार्ग दर्शन में रतलाम ग्रामीण विधानसभा अन्तर्गत ग्राम तितरी में दिनांक 18 जून को प्रातः 10.30 बजे लाभार्थियों का सम्मेलन आयोजित किया गया है। इस कार्यक्रम में सभी लाभार्थियों जिन्हे शासन की विभिन्न योजनाओं में रतलाम ग्रामीण विधानसभा के नागरिकों एवं कृषकों एवं बहनों को लाभ प्राप्त हुआ है, वह उपस्थित रहेंगे।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, सांसद गुमानसिंह डामोर, शहर विधायक विधायक चैतन्य काश्यप, जावरा विधायक डॉ. राजेन्द्र पाण्डेय, रतलाम ग्रामीण विधायक दिलीप कुमार मकवाना, जिला प्रभारी प्रदीप पांडेय, जिलाध्यक्ष राजेन्द्रसिंह लुनेरा, आरडीए अध्यक्ष अशोक पोरवाल, महापौर प्रहलाद पटेल,
जिला पंचायत की अध्यक्ष लालाबाई सहित जिला पंचायत के सभी सदस्यगण, जनपद पंचायत अध्यक्ष साधना जायसवाल, उपाध्यक्ष हितेन्द्रसिंह भाटी, जनपद सदस्यगण, पूर्व कृषक आयोग अध्यक्ष ईश्वरलाल पाटीदार, मण्डल अध्यक्ष दिनेश धाकड़, देवीलाल गुर्जर, राजेन्द्र लाला जाट, राकेश पाटीदार, राकेश बारिया एवं भारतीय जनता पार्टी के सभी मार्चे के पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। इस दौरान शासन की योजनाओं एवं हितलाभों के संबंध में हितग्राहियों को जानकारी भी दी जाएगी।

रतलाम ग्रामीण विधायक श्री दिलीप कुमार मकवाना में अपनी विधानसभा के समस्त नागरिकों एवं हितग्राहियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस कार्यक्रम में उपस्थित होकर केन्द्र सरकार के प्रति अपनी कृतज्ञता प्रकट करें।

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!