ब्रेकिंग
50 लाख रुपये कीमत की 500 ग्राम MD ड्रग्स के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार... वेस्टर्न रेलवे एम्पलाइज यूनियन फुटबॉल क्लब का पुनर्गठन... रतलाम चैंपियन लीग (आरसीएल) सीजन 4 वर्ष 2026 की आतिशबाजी के साथ भव्य शुभारंभ हुआ... रतलाम में रहकर बनेंगे डॉक्टर-इंजीनियर, अभ्यास कॅरियर इंस्टीट्यूट में 1 अप्रैल से नया सत्र... भेविन माइंड स्कूल ने ग्राम पंचेड़ में कन्या पूजन के साथ तुलसी के पौधे वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया..... नामली थाना अंतर्गत भाजपा नेता के रिश्तेदार देव सोनावा की अगरबत्ती फैक्ट्री में दो बहनों के साथ दुष्... रतलाम गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत.... RCL किक्रेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंमआज.... रॉयल कॉलेज का ऐतिहासिक कीर्तिमान... MBA, BBA और BCA के 10 विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय की प्रावीण्... कैबिनेट मंत्री काश्यप ने प्रदेश अध्यक्ष को जताई शोक संवेदना...
इंस्पिरेशनलधार्मिकरतलाम

बकरा ईद के पहले मुस्लिम संगठन ने किया गोदान पेश करी सद्भावना की मिसाल…

बकरा ईद के मौके पर मुस्लिम राष्ट्रीय मंच द्वारा गौदान कर देश में दिया राष्ट्रीय एकता सद्भावना और भाईचारे का संदेश...

Publish Date: June 28, 2023

(www.csnn24.com) रतलाम, मुस्लिम राष्ट्रीय मंच जिला इकाई द्वारा ईद उल जुहा से पहले गौ दान कर राष्ट्रीय एकता सद्भावना और भाईचारे का संदेश देकर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग की गई।
मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी के आव्हान तथा मध्यप्रदेश संयोजक मोहम्मद फारूख खान के निर्देश पर जिला संयोजक रफीक कुरैशी ने उज्जैन संभाग संयोजक हाजी इलियास अहमद कुरैशी की मौजूदगी में ईदुलजुहा से पहले रतलाम रहवासी शांतिबाई पति बालू जी को गौवंश दान की गई। मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के गौवंश दान करने के इस कार्य की लोगों ने सराहना करते हुए मंच ने गौदान की अनूठी मिसाल कायम कर देश में अच्छा संदेश दिया है।
मंच के संभाग संयोजक श्री इलियास एहमद कुरैशी ने कहा कि गौ दान हिन्दुस्तान की गंगा जमुनी तहजीब का बहुत खूबसुरत नजारा है। कुरैशी ने कहा कि किसी को तकलीफ  देकर की गई कोई भी कुर्बानी उस रब की बारगाह में कबूल नहीं  होती है। हमारा मजहब भी बताता है गाय के दूध में शिफा है। गौ वध से देशवासियों को तकलीफ होती है तो हम सभी मुस्लिम र्भा संकल्प लेते है कि हम अपने हिन्दू भाइयों के दिल को ठेस पहुंचे ऐसा कोई कार्य नहीं करेंगे। कुरैशी ने मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के बैनर तले महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु एवं देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से अपील की है कि जल्द ही गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित किया जाए। इस अवसर पर जिला संयोजक श्री कुरैशी ने समाज जनों से अपील की कुर्बानी इस तरह से करें कि जिससे किसी दूसरे समाजजनों की आस्था को ठेस ना पहुंचे। कुरैशी ने स्वच्छता अभियान के चलते सफई का भी पूरा ख्याल रखने का आव्हान मुस्लिम भाइयों से किया है।
इस अवसर पर सनातन गौरक्षा दल के जिलाध्यक्ष कुलदीप व्यास के अलावा मंच के फिरोज लालाजी, युसूफ मेव, नारायण ठेकेदार, मुजफ्फर कुरैशी, कैलाश मसीही, इमरान, अजमत कुरैशी, रमेश, दिलीप भाभर, इस्माइल, सहित  बड़ी संख्या में मंच के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!