ब्रेकिंग
50 लाख रुपये कीमत की 500 ग्राम MD ड्रग्स के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार... वेस्टर्न रेलवे एम्पलाइज यूनियन फुटबॉल क्लब का पुनर्गठन... रतलाम चैंपियन लीग (आरसीएल) सीजन 4 वर्ष 2026 की आतिशबाजी के साथ भव्य शुभारंभ हुआ... रतलाम में रहकर बनेंगे डॉक्टर-इंजीनियर, अभ्यास कॅरियर इंस्टीट्यूट में 1 अप्रैल से नया सत्र... भेविन माइंड स्कूल ने ग्राम पंचेड़ में कन्या पूजन के साथ तुलसी के पौधे वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया..... नामली थाना अंतर्गत भाजपा नेता के रिश्तेदार देव सोनावा की अगरबत्ती फैक्ट्री में दो बहनों के साथ दुष्... रतलाम गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत.... RCL किक्रेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंमआज.... रॉयल कॉलेज का ऐतिहासिक कीर्तिमान... MBA, BBA और BCA के 10 विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय की प्रावीण्... कैबिनेट मंत्री काश्यप ने प्रदेश अध्यक्ष को जताई शोक संवेदना...
रतलामराजनीति

सुशासन के प्रणेता थे अटल जी जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय…

भारतीय राजनीति में ऐसा युग पुरुष ना हुआ है, ना होगा महापौर प्रहलाद पटेल....

Publish Date: December 26, 2024
(www.csnn24.com) रतलाम,  भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व.अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनाई गई। भारतीय जनता पार्टी ने इस मौके पर अलकापुरी स्थित भारत माता चौराहा पर माल्यार्पण कार्यक्रम एवं प्रदर्शनी आयोजित की। इससे पूर्व सिलावटों का वास स्थित अन्न क्षेत्र में पुष्पांजलि एवं फल वितरण का कार्यक्रम हुआ।

भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने इस मौके पर कहा कि अटल जी का 100वां जन्मदिवस मना रहा है। वे विश्व के लोकप्रिय नेता रहे और उन्होंने सबको साथ लेकर 24 दलों की सरकार चलाई। उनका सरकार चलाना पूरे सुशासन का प्रतीक था। उनका यह जन्म शताब्दी वर्ष है, इसलिए वर्षभर जयंती के कार्यक्रम आयोजित होंगे। महापौर प्रहलाद पटेल ने कहा कि भारतीय राजनीति में अटल जी जैसा युग पुरुष ना पहले कभी हुआ है, ना कभी होगा। उन्होंने सबको साथ लेकर सरकार चलाई और अपने उसूलों से कभी समझौता भी नहीं किया। उनके बताए हुए मार्ग पर चलकर देश की वर्तमान मोदी सरकार विकसित भारत की ओर अग्रसर हो रही है। निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। प्रदर्शनी के अवलोकन से पूर्व महापौर श्री पटेल ने अटलजी की कविता का पाठ किया। आरंभ में अटलजी के चित्र एवं भारत माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। तत्पश्चात् फीता काट कर प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष कन्हैयालाल मौर्य, मनोहर पोरवाल, मयूर पुरोहित, विनोद यादव, निलेश गांधी, बलवंत भाटी, मनोज शर्मा, पवन सोमानी, अनुज शर्मा, करन वशिष्ठ, आशा मौर्य, निमिष व्यास, शैलेन्द्र डागा, निशा सोमानी, भावना गुर्जर, अनिता कटारा, भगतसिंह भदौरिया, देवश्री पुरोहित, विप्लव जैन, प्रवीण सोनी, निलेश बाफना आदि उपस्थित रहे। संचालन मंडल महामंत्री धर्मेन्द्रसिंह देवड़ा ने किया। आभार मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित ने माना।
जिला मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी ने बताया कि दीनदयाल मंडल द्वारा अटल जी के जन्मदिवस पर अन्न क्षेत्र में पुष्पांजलि दी गई। बाद में फलों का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अशोक पोरवाल, मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार सोनी, अशोक चौटाला, निलेश बाफना, नंदकिशोर पंवार, राजेन्द्र चौहान, रामकुमार जोशी, सुरेन्द्र सिंह भाटी, नितिन तिवारी, कमल सिलावट, सुशील कुमावत और सीमा अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

वीर बाल दिवस पर श्री सुखमनी साहेबजी का पाठ होगा
भाजपा द्वारा 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस पर न्यू रोड़ स्थित श्री गुरू सिंध सभा, गुरूद्वारा पर श्री सुखमनी साहेबजी का पाठ आयोजित होगा। जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने इस अवसर पर कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहने का आह्वान किया।

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!