ब्रेकिंग
रॉयल कॉलेज का ऐतिहासिक कीर्तिमान... MBA, BBA और BCA के 10 विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय की प्रावीण्... कैबिनेट मंत्री काश्यप ने प्रदेश अध्यक्ष को जताई शोक संवेदना... हार्टफुलनेस के प्रणेता पद्म भूषण ‘‘दाजी’’ रतलाम में कराएंगे तीर्थंकर ऋषभदेवजी के प्रवर्तित राजयोग पर... ट्रक ड्राइवर की पिट पिट कर हत्या... ट्रक से पानी के छीटे उड़ने पर... शंका में कर दी हत्या... नाबालिक युवती की हत्या... परिजनों ने चार लड़कों पर लगाया आरोप... बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ परिजन भैविन माइंड स्कूल में ‘ओपन हाउस’ व अभिभावक चर्चा आयोजित..... भेविंन माइंड स्कूल... रतलाम के शिक्षा जगत में एक नया अध्याय लिखने को तैयार.... New Delhi में शिक्षाविदों और शोधकर्ताओं के विचारों से सजी Caste Census and Deepening of Social Justi... रतलाम की लालबाग एवेन्यू में पशु क्रूरता का शर्मनाक और दिल दहला देने वाला वीडियो हुआ वायरल HOLI 2026 : होलिका पूजन और दहन 2 मार्च की रात में किया जाएगा , जबकि रंगभरी होली 4 मार्च 2026 को मनाई...
रतलाम ग्रामीणराजनीति

कही मिठाई तो कही पर फलो से तोल कर तो कही शाल श्रीफल से मथुरालाल डामर को दे रहे आशीर्वाद…

रतलाम ग्रामीण में चल रहा है जनसंपर्क मिल रहा अपार जन समर्थन...

Publish Date: November 1, 2023

(www.csnn24.com) रतलाम विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के रतलाम ग्रामीण प्रत्याशी मथुरालाल डामर गांव -गांव जाकर मतदाताओं से रूबरू हो रहे है| वे  मतदान के रूप में आशीर्वाद देकर भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने का आह्वान कर रहे है।


मंगलवार को श्री डामर ने नामली में फीता काट कर भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय का उद्घाटन किया। कार्यकर्ताओ व मतदाताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने क्षेत्र मे विकास की गंगा बहाई है। क्षेत्र की बालिकाओं को पढ़ाई के लिए दूर नहीं जाना पढ़े, इसके लिए मुख्यमंत्री द्वारा नामली मे कॉलेज की सौगात दी। इससे  माता पिता को अपने बच्चों को पढ़ाई के लिए दूर भेजनें की चिंता ख़त्म हो गई है। सेमलिया व बरोडा मे पुलिया निर्माण, धामनोद व आसपास के क्षेत्र मे सड़को का निर्माण कराया है। कार्यालय के उद्धघाटन के अवसर पर मण्डल अध्यक्ष दिनेश धाकड़, मंडल उपाध्यक्ष हितेंद्र भाटी, पूर्व जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि मुकेश मालवीय,जिला पंचायत सदस्य पवन जाट, जनपद सदस्य संजय जेन,सरपंच कृष्णा पाटीदार करणसिंह  मौर्य, विवेकानंद चौधरी आदि पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे। जनसम्पर्क यात्रा घटवास, गुनावद, रुगनाथगढ़, तरखेड़ी, गवालखेड़ी, बरबोदना होते हुए सेमलिया पहुंची। बड़ोदिया मे दो जगहों पर व कंडवास मे एक जगह पर मथुरालाल डामर को ग्रामीणजनों द्वारा केले से तोला गया। जनसंपर्क के दौरान मथुरालाल डामर को  गावों मे जगह- जगह पुष्पमाला पहना कर शाल और श्रीफल प्रदान कर साफा बांध कर सम्मानित किया गया। जनसंपर्क मे बड़ी संख्या मे मतदाता  उपस्थित होकर जीत का आशीर्वाद दे रहे है। सीखेड़ी मे  मथुरालाल डामर का आतिशबाजी कर स्वागत किया गया। गांव के पूर्व सरपंच राधेश्याम पंवार व पूर्व सरपंच मोतीलाल चौधरी ने घर पर शाल श्री फल से सम्मानित कर मिठाई खिलाकर बधाईया दी।
बुधवार को सिनोद से जनसंपर्क शुरू किया जायेगा। श्री डामर  लपटिया, संदला, बेरछा, कोटडी, ढीकवा, बदनारा, भीलखेड़ी, चौराना, कचलना, नौगांवा जागीर होते हुए बिलपांक पहुंच कर जनता जा आशीर्वाद लेंगे।

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!