
Publish Date: January 20, 2023
(www.csnn24.com)अर्जेंटीना के एक किसान ने अपने देश के फीफा विश्व कप जीत की खुशी में 124 एकड़ ज़मीन में एक तस्वीर बनाई है। मक्के की फसल से यह तस्वीर बनाने के लिए सेंट्रल कॉर्डोबा प्रांत में एक एल्गोरिदम का उपयोग किया गया। मक्के की बुआई इस प्रकार की गई थी कि फसल बढ़ने पर लियोनेल मेसी की तस्वीर दिखाई दे।





