प्रदेश में उद्योग का वातावरण बना है…अनुपूरक बजट की चर्चा में जावरा विधायक डॉ पांडेय ने क्षेत्र की प्राथमिकता बताई…
ग्रीन फील्ड हाईवे में संशोधन के प्रयास जारी।। विधायक डॉ पांडेय ने विधानसभा में विभिन्न मामले उठाये....

(www.csnn24.com) जावरा/भोपाल- प्रदेश में औद्योगिक विकास का वातावरण बना है।निवेशकों ने उद्योग लगाने में रुचि दिखाई है।। उक्त बात जावरा विधायक डॉ राजेन्द्र पांडेय ने विधानसभा में अनुपूरक बजट में चर्चा करते हुए कही।आपने कहा कि प्रदेश में जन आवश्यकताओं के कार्यो की पूर्ति के लिए प्राथमिकता से प्रावधान किया गया है।डॉ पांडेय ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में निवेश को बढ़ावा देने के लिए रीजनल कॉन्क्लेव प्रारंभ की गई जिसके बेहतर परिणाम प्राप्त हुए।डॉ यादव के यू के व जर्मनी की यात्रा में लगभग 78 हजार करोड़ का निवेश आएगा।वही रीज़नल कॉन्क्लेव उज्जैन में 283,जबलपुर में 59,ग्वालियर में 47 ,सागर में 96 ,रीवा में 85 और नर्मदापुरम में 180 उद्यमियों ने निवेश के लिए आवेदन किया है।विधायक डॉ पांडेय ने संबल योजना में हितग्राहियों की लंबित सहायता राशि को शीघ्र प्रदान करने का आग्रह किया।ग्रीन फील्ड एक्सेस हाईवे में भूतेड़ा 8 लेन से जावरा-मन्दसौर फोर लेन सड़क तक रहवासियों को हो रही कठिनाई को दूर करते हुए रिंग रोड बनाया जाना अत्यंत आवश्यक है।इसके अलावा जावरा विधानसभा क्षेत्र में मावता से माउखेड़ी से राकोदा-बडायला माताजी मार्ग,कांकरवा से मेहन्दी-तरास्या-अकोली-गोंदीशंकर से मिन्डेश्वर महादेव तक मार्ग निर्माण,उणी से मिंडाजी व भैसाना में ओवर ब्रिज निर्माण कराया जाना आवश्यक है।
ग्रीन फील्ड हाईवे में संशोधन के प्रयास जारी।। विधायक डॉ पांडेय ने विधानसभा में विभिन्न मामले उठाये । जावरा/भोपाल- उज्जैन से जावरा प्रस्तावित ग्रीन फील्ड एक्सेस कंट्रोल्ड हाईवे में भूतेड़ा से भैसाना फंटा तक जोड़ने के लिए जावरा विधायक ने नवीन बायपास रोड के लिए पत्र लिख कर संशोधन की मांग की है।। उक्त आशय की स्वीकारोक्ति लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने जावरा विधायक डॉ राजेन्द्र पांडेय के प्रश्न पर जानकारी में दी। जानकारी में आगे बताया गया कि ग्रीन फील्ड एक्सेस हाईवे मार्ग को दिल्ली-मुंबई 8 लेन एक्सप्रेस वे के ग्राम भूतेड़ा को जोड़ते हुए वर्तमान जावरा-नयागांव फोरलेन के जोयो होटल के समीप तक स्वीकृत किया गया है।मंत्री श्री सिंह ने आगे बताया कि इस मार्ग में संशोधन के लिए जावरा विधायक डॉ पांडेय का पत्र प्राप्त हुआ है,जिसमे संशोधित मार्ग का नक्शा भी मिला है।जिसे कार्यवाही में लिया गया है।
विधायक डॉ पांडेय के एक अन्य प्रश्न पर नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि जावरा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत जावरा व पिपलौदा नगरीय क्षेत्रों में सिहंस्थ कार्ययोजना के तहत विभिन्न आवश्यकताओं व अधोसंरचना की कार्ययोजना बनाने के लिए संभाग स्तरीय समिति बनाई गई है।समिति के प्रतिवेदन के पश्चात दोनो निकाय के कार्यो को स्वीकृति की कार्यवाही की जाएगी। विधायक डॉ पांडेय ने जावरा विधानसभा क्षेत्र में नल जल योजनाओं की प्रगति को लेकर किये प्रश्न पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री संपतिया ऊईके ने बताया कि बीते चार वर्षों में जावरा व पिपलोदा विकासखंड में 106 स्थानों पर 86 करोड़ की लागत से योजनाएं स्वीकृत हुई ,जिसमें से 83 योजनाएं पूर्ण हो गयी।शेष 23 योजनाएं प्रगतिरत है।इसके अलावा जावरा व पिपलोदा विकासखण्ड के ग्रामो में पेयजल पहुँचाने के लिए 2017 करोड़ रु की लागत से माही समूह जल प्रदाय योजना का कार्य चल रहा है।इसके अलावा जल जीवन मिशन के तहत ग्रामीण क्षेत्रो में विभिन्न स्थानों पर आई शिकायतों पर कार्यवाही करते हुए आधा दर्जन ठेकेदारों को ब्लैक लिस्टेड किया जा रहा है। विधायक डॉ पांडेय के एक अन्य प्रश्न पर उद्यानिकी मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने बताया कि रतलाम जिले में राष्ट्रीय बागवानी मिशन व अन्य योजनाओं के माध्यम से निरंतर कार्य किया जा रहा।जिले में इन योजनाओं के माध्यम से 36 करोड़ से अधिक के कार्यो एवं प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत इस वर्ष 3 करोड़ 56 लाख रु के कार्यो को स्वीकृत किया गया।





