ब्रेकिंग
रॉयल कॉलेज का ऐतिहासिक कीर्तिमान... MBA, BBA और BCA के 10 विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय की प्रावीण्... कैबिनेट मंत्री काश्यप ने प्रदेश अध्यक्ष को जताई शोक संवेदना... हार्टफुलनेस के प्रणेता पद्म भूषण ‘‘दाजी’’ रतलाम में कराएंगे तीर्थंकर ऋषभदेवजी के प्रवर्तित राजयोग पर... ट्रक ड्राइवर की पिट पिट कर हत्या... ट्रक से पानी के छीटे उड़ने पर... शंका में कर दी हत्या... नाबालिक युवती की हत्या... परिजनों ने चार लड़कों पर लगाया आरोप... बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ परिजन भैविन माइंड स्कूल में ‘ओपन हाउस’ व अभिभावक चर्चा आयोजित..... भेविंन माइंड स्कूल... रतलाम के शिक्षा जगत में एक नया अध्याय लिखने को तैयार.... New Delhi में शिक्षाविदों और शोधकर्ताओं के विचारों से सजी Caste Census and Deepening of Social Justi... रतलाम की लालबाग एवेन्यू में पशु क्रूरता का शर्मनाक और दिल दहला देने वाला वीडियो हुआ वायरल HOLI 2026 : होलिका पूजन और दहन 2 मार्च की रात में किया जाएगा , जबकि रंगभरी होली 4 मार्च 2026 को मनाई...
जनहित ख़बरेजावरारतलामराजनीति

जावरा विधानसभा क्षेत्र में तीन पुलियाओं के निर्माण हेतु 56 लाख रूपए की राशि स्वीकृत….

स्थानीय नागरिकों एवं विधायक राजेंद्र पांडे ने मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के प्रति प्रकट किया आभार....

Publish Date: October 30, 2025

रतलाम/जावरा क्षेत्र में विकास को प्राथमिकता देने के उद्देश्य से विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय निरन्तर प्रयासरत है। उनके प्रयासों को पंख भी लग रहे हैं। यही कारण है कि क्षेत्र में बड़ी संख्या में विकास एवं निर्माण कार्य प्रगति पर है।

कईं स्थानों पर तो जनहित के कार्य पूर्ण भी हो चुके हैं। ताजा मामले में जावरा विधानसभा क्षेत्र के तीन स्थानों पर लगभग 56 लाख रुपए की लागत से बनने वाली पुलियाओं की स्वीकृति मिली है। जिससे क्षेत्र के नागरिकों में हर्ष व्याप्त है। उल्लेखनीय है कि विधायक डॉ पांडेय ने जावरा विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्र में पुलिया निर्माण के कार्यो के लिए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को विशेष निधि में प्रस्ताव दिए थे।

इन कार्यो के लिए विधायक डॉ पांडेय निरंतर प्रयास करते रहे। बता दें कि पुलिया निर्माण नही होने से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन लंबे समय से अवरुद्ध हो रहा है। हालांकि मुख्यमंत्री डॉ यादव ने इन प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान कर दी है। इससे शीघ्र ही पुलियाओं का निर्माण कार्य प्रारंभ होगा। जानकारी के अनुसार पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने ग्राम पंचायत मुंडलाराम के ग्राम रसुलपुर मुण्डली में शान्तिधाम के पास पुलिया निर्माण, ग्राम पंचायत पिंगराला में कालूखेड़ा मार्ग पर पिंगला नदी पर पुलिया निर्माण और ग्राम पंचायत बोरखेड़ा में कंचनखेड़ी मार्ग पर पुलिया निर्माण कराए जाने की स्वीकृति जारी की है। इन पर लगभग 56 लाख रु की लागत से पुलियाओं के निर्माण की स्वीकृति जारी होने पर क्षेत्र में हर्ष का वातावरण है। क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने इस सौगात पर मुख्यमंत्री डॉ यादव,पंचायत व ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल, विधायक डॉ पांडेय के प्रति आभार व्यक्त किया।

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!