ब्रेकिंग
रॉयल कॉलेज का ऐतिहासिक कीर्तिमान... MBA, BBA और BCA के 10 विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय की प्रावीण्... कैबिनेट मंत्री काश्यप ने प्रदेश अध्यक्ष को जताई शोक संवेदना... हार्टफुलनेस के प्रणेता पद्म भूषण ‘‘दाजी’’ रतलाम में कराएंगे तीर्थंकर ऋषभदेवजी के प्रवर्तित राजयोग पर... ट्रक ड्राइवर की पिट पिट कर हत्या... ट्रक से पानी के छीटे उड़ने पर... शंका में कर दी हत्या... नाबालिक युवती की हत्या... परिजनों ने चार लड़कों पर लगाया आरोप... बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ परिजन भैविन माइंड स्कूल में ‘ओपन हाउस’ व अभिभावक चर्चा आयोजित..... भेविंन माइंड स्कूल... रतलाम के शिक्षा जगत में एक नया अध्याय लिखने को तैयार.... New Delhi में शिक्षाविदों और शोधकर्ताओं के विचारों से सजी Caste Census and Deepening of Social Justi... रतलाम की लालबाग एवेन्यू में पशु क्रूरता का शर्मनाक और दिल दहला देने वाला वीडियो हुआ वायरल HOLI 2026 : होलिका पूजन और दहन 2 मार्च की रात में किया जाएगा , जबकि रंगभरी होली 4 मार्च 2026 को मनाई...
जनहित ख़बरेरतलामशिक्षा एवं करियर

बी.एड. में प्रवेश प्रारम्भ…..

Publish Date: May 27, 2025

(www.csnn24.com) रतलाम- उच्च शिक्षा विभाग, म.प्र. शासन ने दो वर्षीय नियमित बी.एड. पाठ्यक्रम में प्रवेश की प्रक्रिया कार्यक्रम जारी किया है। आवेदकों को प्रवेश उनके स्नातक/ स्नातकोत्तर के अंको के आधार पर उच्च शिक्षा विभाग द्वारा काउंसलिंग के माध्यम से दिया जाएगा। सामान्य एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के आवेदकों के लिये स्नातक/स्नातकोत्तर में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक अनिवार्य है तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के आवेदकों के लिये 5 प्रतिशत की छूट रहेगी। ऐसे आवेदक जिनका स्नातक अंतिम वर्ष का परीक्षा परिणाम घोषित नहीं हुआ है, वे प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के प्राप्तांको का प्रतिशत आनलाईन पंजीयन के समय दर्ज कर, प्रावधिक प्रवेश प्राप्त कर सकते है।

यह जानकारी देते हुए राॅयल महाविद्यालय की प्राचार्य डाॅ. आर.के. अरोरा ने बताया कि, बी.एड. में प्रवेश हेतु एम.पी. आनलाईन पर पंजीयन किये जाएगे। आनलाईन पंजीयन का प्रथम चरण दिनांक 15 मई 2025 से 30 मई 2025 तक निर्धारित है, आनलाईन पंजीयन उपरान्त यदि आवेदकों का ऑनलाइन दस्तावेजों का सत्यापन नहीं होता है तो आवेदकों को स्वयं उपस्थित होकर अपने दस्तावेजो का सत्यापन निर्धारित शासकीय हेल्प सेन्टर पर करवाना होगा, जिसकी दिनांक 16 मई 2025 से 31 मई 2025 है। सत्यापित आवेदकों को मेरिट एवं वरीयता अनुसार प्रथम चरण में सीट आवंटन दिनांक 05 जून 2025 को जारी होगा। महाविद्यालय आवंटन पश्चात आवेदक को निर्धारित शासकीय हेल्प सेन्टर पर मूल दस्तावेजों, मूल टी.सी. तथा मूल माइग्रेशन (विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन से बाहर के विद्यार्थियों के लिये) के साथ भौतिक सत्यापन हेतु उपस्थित होकर प्रवेश शुल्क की लिंक इनिशिएट कराना तथा प्रवेश शुल्क का भुगतान दिनांक 05 जून 2025 से 12 जून 2025 के मध्य जमा कर, अपना प्रवेश सुनिश्चित करना होगा।

 

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!