ब्रेकिंग
रॉयल कॉलेज का ऐतिहासिक कीर्तिमान... MBA, BBA और BCA के 10 विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय की प्रावीण्... कैबिनेट मंत्री काश्यप ने प्रदेश अध्यक्ष को जताई शोक संवेदना... हार्टफुलनेस के प्रणेता पद्म भूषण ‘‘दाजी’’ रतलाम में कराएंगे तीर्थंकर ऋषभदेवजी के प्रवर्तित राजयोग पर... ट्रक ड्राइवर की पिट पिट कर हत्या... ट्रक से पानी के छीटे उड़ने पर... शंका में कर दी हत्या... नाबालिक युवती की हत्या... परिजनों ने चार लड़कों पर लगाया आरोप... बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ परिजन भैविन माइंड स्कूल में ‘ओपन हाउस’ व अभिभावक चर्चा आयोजित..... भेविंन माइंड स्कूल... रतलाम के शिक्षा जगत में एक नया अध्याय लिखने को तैयार.... New Delhi में शिक्षाविदों और शोधकर्ताओं के विचारों से सजी Caste Census and Deepening of Social Justi... रतलाम की लालबाग एवेन्यू में पशु क्रूरता का शर्मनाक और दिल दहला देने वाला वीडियो हुआ वायरल HOLI 2026 : होलिका पूजन और दहन 2 मार्च की रात में किया जाएगा , जबकि रंगभरी होली 4 मार्च 2026 को मनाई...
कानून एवं अपराधपुलिस डायरीमध्यभारतरतलाम

आपत्तिजनक नारे लगाकर शहर का सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वालो के विरुद्ध एनएसए के अंतर्गत कार्यवाही…

Publish Date: August 13, 2023

Op(www.csnn24.com) रतलाम विगत दिनों शहर के थाना दीनदयाल नगर चौकी हाट रोड अंतर्गत कुछ व्यक्तियों द्वारा पुलिस चौकी का घेराव कर नारेबाजी की गई थी। पुलिस द्वारा सभी को आवश्यक समझाइश देने के बाद भी कुछ लोगो द्वारा भीड़ का फायदा उठाकर आपत्तिजनक नारेबाजी करते हुए शहर का सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास किया गया था। जिस पर चौकी हाट रोड पर अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री राहुल कुमार लोढा द्वारा शहर का सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करने वाले असमाजिक तत्वों को चिह्नित कर उनके विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम  राकेश खाखा, नगर पुलिस अधीक्षक रतलाम  अभिनव वारंगे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी डीडी नगर राहुल शर्मा के नेतृत्व में टीम का गठन कर वीडियो फुटेज के आधार पर भड़काऊ, एवम आपत्तिजनक नारे लगाने वाले असामाजिक तत्वों को चिह्नित जा रहा है। 03 व्यक्तियों को चिह्नित कर गिरफ्तार किया जा चुका है। आपत्तिजनक नारे लगाने वाले अन्य व्यक्तियों को चिह्नित किया जा रहा है। तीनो गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही की गई है। रतलाम जिले का सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वालो के विरुद्ध रतलाम पुलिस द्वारा कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

*गिरफ्तार आरोपी-*
1. इमरान उर्फ सुक्का पिता रियासत अली उम्र 40 वर्ष निवासी पुरोहित जी का वास रतलाम
2. जावेद उर्फ लंबू उर्फ गमला पिता इस्माइल मुसलमान उम्र 34 वर्ष निवासी मराठों का वास रतलाम
3. जुबेर ऊर्फ जुब्बा पिता मुमताज अली शेरानी निवासी उम्र 35 वर्ष निवासी शेरानीपुरा रतलाम।

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!