ब्रेकिंग
रॉयल कॉलेज का ऐतिहासिक कीर्तिमान... MBA, BBA और BCA के 10 विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय की प्रावीण्... कैबिनेट मंत्री काश्यप ने प्रदेश अध्यक्ष को जताई शोक संवेदना... हार्टफुलनेस के प्रणेता पद्म भूषण ‘‘दाजी’’ रतलाम में कराएंगे तीर्थंकर ऋषभदेवजी के प्रवर्तित राजयोग पर... ट्रक ड्राइवर की पिट पिट कर हत्या... ट्रक से पानी के छीटे उड़ने पर... शंका में कर दी हत्या... नाबालिक युवती की हत्या... परिजनों ने चार लड़कों पर लगाया आरोप... बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ परिजन भैविन माइंड स्कूल में ‘ओपन हाउस’ व अभिभावक चर्चा आयोजित..... भेविंन माइंड स्कूल... रतलाम के शिक्षा जगत में एक नया अध्याय लिखने को तैयार.... New Delhi में शिक्षाविदों और शोधकर्ताओं के विचारों से सजी Caste Census and Deepening of Social Justi... रतलाम की लालबाग एवेन्यू में पशु क्रूरता का शर्मनाक और दिल दहला देने वाला वीडियो हुआ वायरल HOLI 2026 : होलिका पूजन और दहन 2 मार्च की रात में किया जाएगा , जबकि रंगभरी होली 4 मार्च 2026 को मनाई...
जनहित ख़बरेरतलामरेलवे

उर्स मेला के दौरान बान्‍द्रा टर्मिनस से अजमेर के मध्‍य चलेगी स्‍पेशल ट्रेन….

Publish Date: December 13, 2025

(www.csnn24.com)रतलाम,  दिसम्बर। अजमेर में आयोजित की जा रही उर्स मेला-2025 के दौरान ट्रेनों में अतिरिक्‍त भीड़ को समायोजित करने के लिए पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल से होकर बान्‍द्रा टर्मिनस से अजमेर के मध्‍य स्‍पेशल ट्रेन का परिचालन स्‍पेशल किराया के साथ किया जाएगा। गाड़ी संख्‍या 09027/09028
बान्‍द्रा टर्मिनस – अजमेर – बान्‍द्रा टर्मिनस स्‍पेशल दोनों दिशाओं में
दो-दो फेरे चलेगी।

गाड़ी संख्‍या 09027 बान्‍द्रा टर्मिनस अजमेर स्‍पेशल, 22 दिसम्‍बर 2025,
सोमवार एवं 25 दिसम्‍बर 2025, गुरुवार को बान्‍द्रा टर्मिनस से 12.15 बजे
चलेगी तथा अगले दिन 07.20 बजे अजमेर पहुँचेगी। इसका रतलाम मंडल के
रतलाम(23.30/23.40, सोमवार एवं गुरुवार), मंदसौर(01.20/01.22, मंगलवार
एवं शुक्रवार), नीमच(02.29/02.31) एवं चित्‍तौड़गढ़(03.20/03.30) बजे
आगमन/प्रस्‍थान होगा।

इसी प्रकार, वापसी में गाड़ी संख्‍या 09028 अजमेर बान्‍द्रा टर्मिनस
स्‍पेशल, 23 दिसम्‍बर 2025, मंगलवार तथा 26 दिसम्‍बर 2025, शुक्रवार को
अजमेर से 10.25 बजे चलकर अगले दिन 04.20 बजे बान्‍द्रा टर्मिनस पहुँचेगी।
इस ट्रेन का रतलाम मंडल के चित्‍तौड़गढ़(14.00/14.05, मंगलवार एवं
शुक्रवार), नीमच(14.49/14.51), मंदसौर(15.29/15.31) एवं
रतलाम(17.30/17.40) बजे आगमन/प्रस्‍थान होगा।

इस ट्रेन का दोनों दिशाओं में बोरीवली, पालघर, दहानू रोड, वापी, वलसाड,
सूरत, भरूच, वडोदरा, गोधरा, रतलाम, मंदसौर, नीमच, चित्‍तौड़गढ़,
भीलवाड़ा, बिजयनगर एवं नसीराबाद रेलवे स्‍टेशनों पर ठहराव दिया गया है।
यह ट्रेन सेकंड एसी, थर्ड एसी, स्‍लीपर एवं सामान्‍य श्रेणी कोच के साथ
चलेगी।

गाड़ी संख्‍या 09027 बान्‍द्रा टर्मिनस अजमेर स्‍पेशल के लिए टिकटों की
बुकिंग 14 दिसम्‍बर 2025 से सभी  यात्री
आरक्षण केन्‍द्रों एवं आईआरसीटीसी वेबसाइट के माध्‍यम से शुरू होगी।
यात्रीगण ट्रेन संचालन से संबंधित नवीनतम जानकारी के लिए भारतीय रेल की
आधिकारिक वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in पर जा सकते हैं। इसके अतिरिक्त, यात्री रेल मदद ऐप अथवा 139 रेल मदद नंबर का उपयोग भी कर सकते
हैं।

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!