ब्रेकिंग
3 करोड़ की एमडीएमए ड्रग्स एवं डोडाचूरा बरामद... मुंबई से लेने आए थे आरोपी... नहीं सुनाई देगी श्याम की सिटी की आवाज... इस बार पालकी पर पधार रहीं मां दुर्गा, चरणायुद्ध पर होगी विदाई सर्वपितृ अमावस्या और सूर्य ग्रहण एक साथ ! फिर कब होगा पितरों का श्राद्ध ? साई श्री अकैडमी प्रशासन ने करा सील.... परिजनों का आक्रोश... यदि आपका बच्चा भी इस स्कूल में जाता है तो हो जाइए सावधान.... मासूम के साथ नाबालिक ने करी अन्यायी हरक... डी.पी.वायर्स के संचालक अरविंद कटारिया और मैनेजर विजय सोनी के विरुद्ध न्यायालय में वाद दायर, श्रम न्य... राॅयल इंस्टीट्युट में विश्व फार्मेसी दिवस मनाया गया..... भोपाल की बैठक में रतलाम के सी.एम.राईज स्कूल की उपलब्धि पर करतलध्वनि से स्वागत.... जिले में विकास कार्यों को तेज़ी से पूरा करने पर दें जोर, समय-सीमा का सख्ती से हो पालन - प्रभारी मंत्र...
धार्मिकरतलाम

प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पूर्व भगवा मय हुआ रतलाम…

भाजयुमो के नेतृत्व में धूम धाम से निकली विशाल वाहन रैली...

Publish Date: January 22, 2024

रतलाम अयोध्या में श्री राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के उपलक्ष्य में रविवार को रतलाम नगर भगवा मय हो गया। भाजयुमो जिला अध्यक्ष विप्लव  जैन के नेतृत्व में युवाओं ने भगवा झंडो के साथ विशाल वाहन रैली निकाली। इसमें  राम भक्त दो पहिया वाहन पर भगवा झंडो के साथ जय श्री राम के नारे लगाते हुए शहर के प्रमुख मार्गो से गुजरे।


भाजयुमो के किशोर सिलावट ने बताया कि मोर्चा द्वारा घास बाजार स्थित बड़ा हनुमान मंदिर से विशाल वाहन रैली का आयोजन किया गया। उक्त रैली का नेतृत्व भायुमोर्चा के अध्यक्ष विप्लव जैन ने किया। इस दौरान अनेक दो पहिया वाहनों पर हज़ारो की संख्या में युवा भगवा ध्वज लेकर जय श्री राम के नारे लगाते हुए एकत्रित हुए। शाम चार बजे सभी युवा डीजे के श्री राम भजनो के साथ-साथ शहर के प्रमुख मार्गो पर निकलना शुरू हुए।

वाहन रैली के दौरान महापौर प्रहलाद पटेल ,भाजपा महामंत्री प्रदीप उपाध्याय,भायुमोर्चा अध्यक्ष विप्लव जैन ,उपाध्यक्ष गौरव मूणत, रविंद्र पाटीदार, जलज सांखला, यादवेंद्र सिंह, शुभम चौहान, संजय जाट, सत्यजीत राजावत, प्रतीक विजयवर्गीय, संदीप मोर्य, मंडल अध्यक्ष आयुष पडियार, जयेश जाजोरिया, चिराग असरानी, बीजेपी के नेता सहित हज़ारो राम भक्त मौजूद रहे।


वाहन रैली घास बाजार से चौमुखी पुल ,चांदनी चौक ,तोपखाना, गणेश देवी ,बजाज खाना, नारपुरा होते हुए कॉलेज रोड पहुंची जहां से नगर निगम चौराहा ,दो बत्ती,  न्यू रोड, लोकेन्द्र टॉकीज से सैलाना ब्रिज, अलकापुरी होते हुए राम मंदिर पर पहुँची । विशाल रैली आगे बढ़कर अलकापूरी चौराहे से वापसी के दौरान राम मंदिर पर तक गई, जहा महाआरती दलकर महाप्रसादी और जमकर आतिशबाज़ी की गई।

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com Artist by Passion, Journalist by Profession. MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm. Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker, Podcastor and Blogger. Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry. Member of AWBI & PFA India.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!