ब्रेकिंग
50 लाख रुपये कीमत की 500 ग्राम MD ड्रग्स के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार... वेस्टर्न रेलवे एम्पलाइज यूनियन फुटबॉल क्लब का पुनर्गठन... रतलाम चैंपियन लीग (आरसीएल) सीजन 4 वर्ष 2026 की आतिशबाजी के साथ भव्य शुभारंभ हुआ... रतलाम में रहकर बनेंगे डॉक्टर-इंजीनियर, अभ्यास कॅरियर इंस्टीट्यूट में 1 अप्रैल से नया सत्र... भेविन माइंड स्कूल ने ग्राम पंचेड़ में कन्या पूजन के साथ तुलसी के पौधे वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया..... नामली थाना अंतर्गत भाजपा नेता के रिश्तेदार देव सोनावा की अगरबत्ती फैक्ट्री में दो बहनों के साथ दुष्... रतलाम गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत.... RCL किक्रेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंमआज.... रॉयल कॉलेज का ऐतिहासिक कीर्तिमान... MBA, BBA और BCA के 10 विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय की प्रावीण्... कैबिनेट मंत्री काश्यप ने प्रदेश अध्यक्ष को जताई शोक संवेदना...
आपकी ख़बरधार्मिकरतलाम

भगवान श्री देवनारायणजी जन्मोत्सव पर हुआ भव्य शोभायात्रा का आयोजन, नगर के विभिन्न मार्गों से निकली यात्रा….

Publish Date: February 10, 2025

(www.csnn24.com) रतलाम,  भगवान श्री देवनारायणजी के जन्मोत्सव के पावन अवसर पर समस्त गुर्जर समाज, जिला रतलाम के तत्वावधान में भव्य शोभायात्रा का आयोजन पूरे हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ।

 

शोभायात्रा का शुभारंभ रविवार प्रातः 10:00 बजे त्रिपोलिया गेट से हुआ, जहां सैकड़ों श्रद्धालु एवं समाजजन पारंपरिक परिधानों में उपस्थित रहे। शोभायात्रा में घोड़े, बग्गियां, बैंड-बाजे, ढोल-नगाड़े और आकर्षक झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रही। सुसज्जित रथ में भगवान देवनारायण जी का चित्र विराजमान था। यात्रा में राजस्थान के आसींद में स्थित अंतर्राष्ट्रीय तीर्थ स्थान मालासेरी डूंगरी के पुजारी श्यामलाल पोसवाल मुख्य रूप से मौजूद रहे।

 

शोभायात्रा चांदनी चौक, चौमुखीपुल, घांसबाजार, माणक चौक, गणेश देवरी, धनमंडी, नाहरपुरा चौपाटी, कॉलेज रोड, नगर निगम चौक, महलवाड़ा एवं थावरी बाजार होते हुए श्री देवनारायण मंदिर, गुर्जर मोहल्ला, धर्मभाई जी का वास, रतलाम पर समाप्त हुई। मार्ग में विभिन्न सामाजिक संगठनों, व्यापार मंडलों और श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया।

 

महाआरती एवं प्रसादी वितरण:

शोभायात्रा के समापन के उपरांत श्री देवनारायण मंदिर में महाआरती एवं भव्य प्रसादी का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन में समस्त गुर्जर समाज, जिला रतलाम के वरिष्ठजन, युवा, महिलाएँ एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!