
Publish Date: December 10, 2025
(www.csnn24.com) रतलाम पं. डॉ. शिवशक्तिलाल शर्मा आयुर्वेदिक चिकित्सा एंव महाविद्यालय, आयुष ग्राम बंजली, रतलाम द्वारा संस्था के पितृपुरुष स्व. पं. डॉ. शिवशक्तिलाल शर्मा जी की पुण्यतिथि पर निःशुल्क स्वर्ण प्राशन शिविर का आयोजन संस्था चेयरमैन एवं लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ अभिजीत देशमुख सर, संचालक नीरज त्रिवेदी के निर्देशानुसार एवं प्राचार्य डॉ. दिलीप नलगे एवं अस्पताल इचांर्ज डॉ. प्रिया मोरे के मार्गदर्शन में दिनांक 09 दिसंबर 2025 को सरस्वती शिशु मदिंर, कस्तुरबा नगर एवं शासकीय प्राथमिक विद्यालय, बरबड हनुमान मदिंर के पास आयोजित किया गया।

स्वर्ण प्राशन शिविर में 04 वर्ष से 15 वर्ष के 119 बालक बालिकाओं को निःशुल्क स्वर्ण प्राशन कराया गया।





