ब्रेकिंग
राष्ट्रपति के नाम विश्व हिंदू परिषद का ज्ञापन... बंगाल में राष्ट्रपति शासन की मांग.... नगर निगम ने बांध दी ठठरी... डीपी ज्वेलर्स को थमाया एक लाख अस्सी हजार रुपए का नोटिस... रिश्वत लेते हुए सरपंच रंगे हाथों गिरफ्तार... ₹20000 की मांगी थी रिश्वत... हरे अथवा किसी भी रंग से मुझे कोई दिक्कत नहीं है परंतु कायदे में रहोगे तो फायदे में रहो.. भारत को पाक... भाजपा ने मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव का किया आत्मीय स्वागत... अत्यधिक गर्मी एवं लू से बचने के लिए नागरिक अपनाएं सावधानियाँ.... कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने झंडा फहराकर भाजपा का 46 वा स्थापना दिवस मनाया... प्रदेश में हर्ष और उल्लास के साथ मना भाजपा का स्थापना दिवस.... अरेरा और शाहपुरा मंडल के बूथों पर भी मना स्थापना दिवस... 180 देशों में एक साथ मना विश्व नवकार महामंत्र दिवस....
ज्योतिष एवं वास्तुधार्मिक

शरद पूर्णिमा को लगेगा चंद्र ग्रहण, जानें तिथि,सूतक समय और महत्व

चंद्र ग्रहण 28 अक्टूबर, 2023, शनिवार को लगने जा रहा है, जो कि भारत मेंदृश्यमान होगा

Publish Date: October 27, 2023

(www.csnn24.com) रतलाम इस चंद्र ग्रहण को भारत के कई हिस्सों में देखा जा सकेगा। भारत में यह ग्रहण 28 अक्टूबर की देर रात 01 बजकर 06 मिनट पर दिखना शुरू होगा और 02 बजकर 22 मिनट पर समाप्त होगा। यह ग्रहण नई दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, अहमदाबाद, कोलकाता, वाराणसी, कानपुर, लखनऊ और प्रयागराज समेत भारत के कई शहरों में देखा जा सकेगा।

शरद पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण और पूजा विधि के बारे

इस साल शरद पूर्णिमा पर साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है| माना जाता है कि पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान और दान का विशेष महत्व होता है लेकिन शरद पूर्णिमा के दिन धन की देवी माता लक्ष्मी की पूजा भी की जाती है|  हिंदू पंचांग के अनुसार, अश्विन माह में आने वाली पूर्णिमा को शरद पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है|  माना जाता हैकि शरद पूर्णिमा के दिन चंद्रमा धरती के सबसे निकट होता है| इस दिन चंद्रमा अपनी सोलह कलाओं से परिपूर्ण होता है| साथ ही इस बार चंद्र ग्रहण भी 28 अक्टूबर, शनिवार को ही लगने जा रहा है, जो कि भारत में दृश्यमान होगा|

मान्यता के अनुसार, इस दिन चंद्रमा से निकलने वाली किरणों से अमृत की वर्षा होती है| इसलिए इस दिन चंद्रमा को भोग में खीर अर्पित की जाती है| फिर उस भोग को खुले आकाश के नीचे रखा जाता है, जिससे की भोग में चंद्रमा की रोशनी पड़ सके और जीवन अमृतमय हो सके|

सूतक समय

पूर्णिमा तिथि इस बार 28 अक्टूबर, शनिवार को सुबह 4 बजकर 17 मिनट पर शुरू होगी और तिथि का समापन 29 अक्टूबर, रविवार को दोपहर 1 बजकर 53 मिनट पर होगा | इस ग्रहण का सूतक काल 28 अक्टूबर की शाम 4 बजकर 5 मिनट पर लग जाएगा| यह ग्रहण मेष राशि और अश्विनी नक्षत्र मेंलगनेजा रहा है|  28-29 की रात को लगने वाला चंद्र ग्रहण भारत में भी दृश्यमान होगा|  चंद्र ग्रहण 28 अक्टूबर की रात 11:32 मिनट पर शुरू होगा | इस दौरान, 29 अक्टूबर की रात 1 बजकर 5 मिनट सेशुरू होकर 2 बजकर 24 मिनट पर खत्म होगा यानी ये एक घंटा 19 मिनट का होगा|  ग्रहण का आरंभ मध्य रात्रि 1 बजकर 5 मिनट, मध्य 1 बजकर 44 मिनट और ग्रहण का मोक्ष 2 बजकर 40 मिनट पर होगा |

चंद्रग्रहण शुरु होने से पहले खीर को आप चंद्रमा की रोशनी में रख सकते हैं

शरद पूर्णिमा की रात खीर बनाना बेहद शुभ माना जाता है| ज्योतिषियों की मानें तो ग्रहण का सूतक काल लगने से पहले ही खीर बना लें| इस दिन सूतक शुरु होने से पहले खीर में तुलसी का पत्ता डाल दें| चंद्रग्रहण शुरु होने से पहले इस खीर को आप चंद्रमा की रोशनी मेंरख सकते हैं| लेकिन, ध्यान रहे कि ग्रहण शुरु होने से पहले खीर को वहां से हटा लें| चंद्रग्रहण से पहले यानी सूतक काल में यदि आप खीर को चंद्रमा की रोशनी में रखते हैं तो इस बात का ख्याल रखें की खीर उतनी ही बनाएं जो ग्रहण शुरु होने से पहले खत्म हो जाए| आर्थिक समस्या को दूर करने के लिए शरद पूर्णिमा की रात में मां लक्ष्मी की विधिवत पूजा करें| साथ ही उन्हें 5 कौड़ियां अर्पित करें| नौकरी-व्यापार में सफलता पाने के लिए भी शरद पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी और हनुमान जी के सामने चौमुखी दीपक जलाएं | |शरद पूर्णिमा के दिन तुलसी माता की पूजा करना शुभ होता है| इस दिन शाम के समय मां तुलसी की पूजा करें.

चंद्र ग्रहण को कैसे देखें लाइव

अगर आप किसी वजह से चंद्र ग्रहण को आसमान में नहीं देख पाएंगेएं तो अपने स्मार्टफोन पर भी देख सकते हैं। यानी आप चंद्र ग्रहण लाइव स्ट्रीमिंग को अपने फोन पर ऑनलाइन लाइव देख सकते हैं। कई आधिकारिक वेबसाइट इस चंद्र ग्रहण का सीधा लाइव प्रसारण दिखाएंगीएं ।

जानेंकहां होगी चंद्र ग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग

TimeandDate.com पर आप आंशिक चंद्र ग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग देख पाएंगेएं । इस ऑनलाइन स्ट्रीमिंग में आप चंद्र ग्रहण के हर बारीक हिस्से को भी देख सकेंगे। इसके अलावा आप TimeandDate.com के यूट्यूब चैनल पर भी इस ग्रहण को लाइव देख पाएंगेएं ।

 

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com Artist by Passion, Journalist by Profession. MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm. Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker, Podcastor and Blogger. Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry. Member of AWBI & PFA India.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!