ब्रेकिंग
रतलाम में श्रमजीवी पत्रकार संघ का संभागीय सम्मेलन सम्पन्न... राजेश जैन होंगे संभागीय अध्यक्ष... खाद-बीज, बिजली और किसानों की समस्याओं की लेकर कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, बैरिकेड्स पर पुलिस से हु... मोहर्रम के ताजिया जुलूस में दर्दनाक हादसा: हाईटेंशन लाइन से टकराया ताजिया, तीन लोगों की मौत, 12 से अ... सृजन कॉलेज ने रतलाम को दी पॉलीटेक्निक डिप्लोमा पाठ्यक्रमों की नई सौगात... एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप के विशेष प्रयासों से बालम ककड़ी और रतलामी गराडू को मालवी गराडू के नाम से... रतलाम में शिक्षा के क्षेत्र में नया अध्याय: अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट की नई शाखा का भव्य शुभारंभ... RE-NEET 2026 : बायोलॉजी रही आसान, केमिस्ट्री रही औसत लेकिन फिजिक्स रही थोड़ी मुश्किल... सिंहस्थ-2028 की तैयारियां संत समाज की अपेक्षाओं के अनुरूप, उज्जैन में मेला भूमि विकसित की जाए : महंत... रतलाम में पहली बार महामंडलेश्वर पट्टाभिषेक संपन्न, महंत आनंद गिरि बने महामंडलेश्वर.... रतलाम के ग्राम करमदी में भारी तनाव; संदिग्धों की घुसपैठ से जागे ग्रामीण, सुरक्षा और 'सर्विलांस ड्रोन...
इंस्पिरेशनलरतलामशख्सियत

लावारिस मृतकों हेतु तर्पण कार्यक्रम… मानवता की मिसाल..काकानी परिवार…

काकानी वेलफेयर सोसाइटी का अनुकरणीय कार्य...

Publish Date: October 14, 2023

(www.csnn24.com)रतलाम काकानी सोशल वेलफेयर फाउंडेशन के अध्यक्ष माधव काकानी ने बताया कि विगत वर्ष रतलाम जिले के जिन अज्ञात लावारिस मृतक की पहचान नहीं हो सकी उनका अंतिम संस्कार विधि विधान से भक्तन की बावड़ी पर सक्रिय सचिव गोविंद काकानी द्वारा किया गया तत्पश्चात हरिद्वार में अस्थि विसर्जन का कार्यक्रम संतो के पुष्पांजलि आशीर्वाद प्राप्त करने के पश्चात समन्वय परिवार हरिद्वार के पंडितों के सहयोग से समन्वय परिवार के सदस्यों की उपस्थिति में मई माह में किया गया|

प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी श्राद्ध पक्ष में दिवंगत आत्माओं की तृप्ति एवं मुक्ति हेतु तर्पण सनातन संस्कृति अनुसार महत्वपूर्ण कर्मकांड है| काकानी सोशल वेलफेयर फाउंडेशन के अध्यक्ष माधव काकानी , गोविंद काकानी एवं सदस्यों ने विधि विधान से शास्त्री नगर शिव मंदिर पर पंडित नंदकिशोर उपाध्याय एवं उपस्थित पंडित के मंत्रोच्चार द्वारा सामूहिक समरसता का तर्पण कार्य विधि विधान से करवाया|
सचिव गोविंद काकानी ने बताया कि इस पुनीत कार्य के लिए इस वर्ष मदद करने वाले समाजसेवी डूंगरवाल परिवार धानमंडी, वंदना बरबेटा परिवार पेटलावद, महाराष्ट्रीयन परिवार द्वारा अशोक सोनी, राजेंद्र सोमानी परिवार ताल ,अनोखीलाल लालवानी परिवार द्वारा दीपक ढोशी, राजेश ओझा, नरेश परमार द्वारा शिवराम जी, स्वर्गीय सुश्री वंदना बोचरे की स्मृति में बोचरे परिवार , संजू काबरा परिवार मुंबई, स्वर्गीय दिलीप दवे की स्मृति में दवे परिवार महलवाडा रतलाम द्वारा प्रदत्त राशि से संपन्न किया गया |
ज्ञात हो कि लावारिस के अंतिम संस्कार की समस्या को दूर करने के लिए काकानी सोशल वेलफेयर फाउंडेशन के गोविंद काकानी ने समाजसेवियों की मदद से अंतिम संस्कार सम्मानजनक तरीके से करने का बीड़ा उठा रखा है |इस सेवा कार्य में प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से ,आर्थिक रूप से मदद करने वाले ,समन्वय परिवार एवं सेवाभावी जनता की ओर से तर्पण का कार्यक्रम कर उन्हें मुक्ति के लिए परम पिता परमेश्वर से प्रार्थना कर पुष्पांजलि अर्पित की |

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button