ब्रेकिंग
नीट की परीक्षा 4 मई को, परीक्षा से पहले रखें इन बातों का खास ध्यान- नीट एक्सपर्ट.... ऐतिहासिक रहा राॅयल काॅलेज द्वारा आयोजित मेगा रोजगार मेला.... संतो के सानिध्य से मिलती है सत कार्य करने की प्रेरणा-महापौर प्रहलाद पटेल.... राॅयल काॅलेज द्वारा आयोजित मेगा रोजगार मेले का शुभारंभ केबिनेट मंत्री चैतन्य कश्यप करेंगे... जिले का सबसे बड़ा रोजगार मेला 27 अप्रैल को राॅयल काॅलेज में... कर सकते हैं निशुल्क पंजीयन... पहलगाम हमले के विरोध को लेकर पत्रकारों ने बांधी काली पट्टी, पाकिस्तान का नक्शा फूंका,.... राष्ट्रपति के नाम विश्व हिंदू परिषद का ज्ञापन... बंगाल में राष्ट्रपति शासन की मांग.... नगर निगम ने बांध दी ठठरी... डीपी ज्वेलर्स को थमाया एक लाख अस्सी हजार रुपए का नोटिस... रिश्वत लेते हुए सरपंच रंगे हाथों गिरफ्तार... ₹20000 की मांगी थी रिश्वत... हरे अथवा किसी भी रंग से मुझे कोई दिक्कत नहीं है परंतु कायदे में रहोगे तो फायदे में रहो.. भारत को पाक...
साहित्य सृजन

हैरी पॉटर की किताबें इतनी सफल क्यों है ?

जे. के. रोलिंग ने लिखी हे ये प्रसिद्ध किताबें

Publish Date: May 11, 2023

हैरी पॉटर की किताबें इतनी सफल हैं क्योंकि वे कथानक और चरित्र-चालित दोनों तरह की किताबें हैं। यह अविश्वसनीय रूप से स्पष्ट हो सकता है और शैलियों और साहित्य में संपूर्ण पुस्तक के लिए सही सूत्र के रूप में देखा जा सकता है। मुझे ऐसा लगता है कि कई किताबें आम तौर पर या तो प्लॉट-केंद्रित या चरित्र-केंद्रित किताबों में विभाजित होती हैं और दोनों के अपने-अपने पक्ष और विपक्ष के साथ-साथ आलोचक और डाई-हार्ड प्रशंसक भी होते हैं। जेकेआर ने तिकड़ी के साथ-साथ अपने कई पात्रों में इस तरह के चरित्र विकास को व्यक्त करने में कामयाबी हासिल की और साथ ही एक वास्तविक, सुसंगत कथानक स्थापित किया, जिसने पाठकों को कई प्राथमिकताओं में मनोरंजन और साज़िश की।
दुनिया में कुछ लोग मिसाल बन जाते हैं. कई बार जब आप असफल हों, तो उनकी कहानियां पढ़कर सुनकर हौसला मिलता है| आज हम आपको बताने जा रहे हैं एक ऐसी ही महिला के बारे में, जिसने अपने बुरे दौर में भी हार नहीं मानीं और बार-बार असफल होने के बाद भी अपना संघर्ष जारी रखा| आखिरकार दुनिया में उसने अपनी पहचान बना ही ली| यह कहानी है Harry potter की लेखक जेके रॉलिंग की |
शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति हो जिसने हैरी पॉटर का नाम नहीं सुना हो. आज की कहानी है इसी मशहूर फिल्म हैरी पॉटर की कहानी लिखने वाली लेखिका जे के रोलिंग (Joanne Kathleen Rowling, J. K. Rowling) की| जे के रोलिंग ने ऐसा उपन्यास लिखा जिसने सारे रिकॉर्ड को तोड़ दिए| यह उपन्यास 60 से अधिक भाषाओ में अनुवादित किया गया| इसकी 400 मिलियन से ज्यादा कॉपियां, 200 से ज्यादा देशों में बिकी| जे के रोलिंग एक ऐसी पहली लेखिका बनी जिसने लेखन से ज्यादा अमीर बनी हो. इनकी कुल संपत्ति 1 अरब डॉलर (worth valued at $1 billion) से ज्यादा आंकी गई है| ऐसे ही कई रिकॉर्ड्स इनके द्वारा लिखे उपन्यास (नावेल) ने तोड़े हैं |

हैरी पॉटर सीरीज के 7 Novel प्रकाशित हुए | जिससे 8 फिल्मों का निर्माण हुआ| जिसने बहुत ही अच्छा बिज़नेस किया| लेकिन जे के रोलिंग का लेखक बनने का यह सफर इतना आसान नहीं था| बचपन से ही इन्हे कहानियां लिखने और पढ़ने का काफी ज्यादा शौक था| ये बचपन में कहानियां लिखतीं और अपनी छोटी बहन को सुनाती थीं| एक बार इनकी आंटी ने इन्हें जेसिका मिटफोर्ड के द्वारा लिखी हुई ऑटोबायोग्राफी Hons and Rebels को पढ़ने के लिए दी तो वह जेसिका से काफी ज्यादा प्रभावित हुईं और बची हुई सारी किताबें पढ़ डालीं| इनकी काल्पनिक दुनिया में जादू की दुनिया, प्रकृति, बड़े बड़े पेड़ पौधे ये सभी रहते थे|

हैरी पॉटर को लिखने की कल्पना (एक जादुई स्कूल जिसमे एक यंग बच्चा पढ़ रहा है ) इन्हे मैनचेस्टर से लन्दन जाते हुए ट्रैन के सफर में आई और लन्दन पहुंचते ही उसे, Harry Potter & The Philosopher’s Stone को लिखना शुरू किया| 17 साल की इनकी उम्र रही होगी जब इनकी माँ का देहांत हो गया था| तब ये काफी ज्यादा टूट चुकी थी और तनाव में रहने लगी लेकिन लेखन के कार्य ने इनका होसला बढ़ाया|
नौकरी करने के सिलसिले में रोलिंग पुर्तगाल गईं जहां इन्हे इंग्लिश टीचर का काम मिला| वहां इन्होंने एक पुर्तगाली जर्नलिस्ट से शादी की और एक बेटी का जन्म हुआ जिसका नाम जेसिका रखा| लेकिन वैवाहिक जीवन में कलह के चलते पति ने इन्हें घर से बाहर निकाल दिया, जब इनकी बेटी केवल 1-2 महीने की थीं| सिर पर छत पाने के लिए ये अपनी छोटी बहन के घर चली गईं| जहा अपने गुजर बसर करने के लिए इन्होंने एक फॉर्म Welfare Benefits भरा, जिसमें ब्रिटिश सरकार सिंगल पेरेंट्स और गरीब को सरकारी सहायता और पैसे प्रदान करती थी|
पास में छोटी सी बच्ची, हाथ में कोई नौकरी नहीं, और गुजर बसर करने के लिए ठीक से घर और भोजन नहीं , इसके बाद भी इन्होंने लेखन का कार्य नहीं छोड़ा और हैरी पॉटर के तीन चैप्टर लिख दिए और अपने पुराने टाइपराइटर से टाइप करके पब्लिशिंग के लिए इधर उधर भटकने लगीं| हैरी पॉटर लिखने के बाद भी समस्याएं ख़त्म होने का नाम नहीं ले रही थी| इस नावेल के प्रकाशन के लिए जे के रोलिंग पूरे 12 पब्लिशर के पास गईं लेकिन सबने इसे छापने से मना कर दिया.अंत में लन्दन के Bloomsburry Publishing House ने छापने का निर्णय लिया| इस किताब ने इतनी सफलता अर्जित की कि स्कॉटलैंड आर्ट कॉउन्सिल ने हैरी पॉटर की पूरी सीरीज लिखने का ग्रांट दिया| पहले जो पब्लिशर इसे छापने से मना कर रहे थे वो इसे छापने का अधिकार खरीदने के लिए बोली लगाने लगे| बाद में इस नॉवेल की पूरी 7 सीरीज आईं जिसमे अंतिम सातवीं नावेल थी| Harrypotter & Deathly Hallows जिसे Best Selling of All Time का अवार्ड मिला| UK और US में रिलीज़ के पहले ही दिन 11 मिलियन किताबे बिकीं जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है|
7 सीरीज के नॉवेल को और भी कई सारे अवार्ड्स मिले जैसे- (1) Nestle Smarties Book Prize, (2) British CHildren’s Book of The Year, (3) Children Book Award| इन 7 नॉवेल की सीरीज के ऊपर 8 फिल्मे बनीं जो काफी ज्यादा सफल रही| तो इस तरह से जे के रोलिंग को कई असफलताओ के बाद सफलता मिली थी| जे.के. राउलिंग की हैरी पॉटर सीरीज बहुत लोकप्रिय है| दुनिया भर में 120 मिलियन से ज्यादा प्रतियां बिक चुकी हैं| ये किताबें एक युवा जादूगर, हैरी पॉटर और उसके दोस्तों के जीवन पर आधारित हैं|

 

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com Artist by Passion, Journalist by Profession. MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm. Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker, Podcastor and Blogger. Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry. Member of AWBI & PFA India.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!