ब्रेकिंग
एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप के विशेष प्रयासों से बालम ककड़ी और रतलामी गराडू को मालवी गराडू के नाम से... रतलाम में शिक्षा के क्षेत्र में नया अध्याय: अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट की नई शाखा का भव्य शुभारंभ... RE-NEET 2026 : बायोलॉजी रही आसान, केमिस्ट्री रही औसत लेकिन फिजिक्स रही थोड़ी मुश्किल... सिंहस्थ-2028 की तैयारियां संत समाज की अपेक्षाओं के अनुरूप, उज्जैन में मेला भूमि विकसित की जाए : महंत... रतलाम में पहली बार महामंडलेश्वर पट्टाभिषेक संपन्न, महंत आनंद गिरि बने महामंडलेश्वर.... रतलाम के ग्राम करमदी में भारी तनाव; संदिग्धों की घुसपैठ से जागे ग्रामीण, सुरक्षा और 'सर्विलांस ड्रोन... शहर की 13 प्राचीन बावड़ियों का 2.5करोड़ से होगा सौंदर्यीकरण और जीर्णोधार... रतलाम जिले की सैलाना जनपद की ग्राम पंचायत करिया में 5 लाख की लागत से बनने वाली सीसी रोड का भूमि पूजन... राज्यसभा उम्मीदवार कांग्रेस नेत्री मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द.. सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार एक बार पुनः सुर्खियों में... आखिर क्यों है उनके दोनों मोबाइल बंद....
जनसम्पर्कमध्यभारतरतलामराजनीति

मुख्यमंत्री लाडली बहना के आवेदन पश्चात प्राप्त आपत्तियों का निराकरण 15 मई से किया जावेगा

Publish Date: April 30, 2023

(www.csnn24.com) रतलाम  मुख्यमंत्री लाडली योजना अंतर्गत अब तक प्रदेश में एक करोड़ से अधिक आवेदन भरे जा चुके हैं। रतलाम जिले में लगभग 2 लाख 40 हजार आवेदन भरे जा चुके हैं। योजना का मुख्य उद्देश्य पात्र लाडली बहनों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है परंतु योजना में अपात्र महिलाओं को भी अलग करना हमारी नैतिक जिम्मेदारी हैजिससे हम प्रत्येक जरूरतमंद महिला को योजना के अंतर्गत लाभ पहुंचा सके।

अपात्र महिलाओं को योजना से अलग करने हेतु प्रदेश के किसी भी नागरिक द्वारा अनंतिम सूची जारी होने के पश्चात आपत्ति की जा सकती है। अपात्र महिलाओं से  तात्पर्य है कि आवेदन पत्र में स्वघोषणा के निर्धारित बिंदु में से यदि कोई बिंदु महिला पर लागू नहीं होता है तो वह महिला अपात्र कहलाएगी। आपत्ति करने की प्रक्रिया ऑनलाइन हैजिसके लिए cmladlibahna. mp.gov.in पोर्टल पर अनंतिम सूची जारी होने के पश्चात आपत्ति प्राप्त करने की प्रक्रिया प्रारंभ हो जाएगी। इसके लिए cmladlibahna.mp.gov.in पोर्टल पर जाना होगा तथा वेबसाइट के होम पेज पर  आपत्ति दर्ज करना होगी। आपत्ति करने से पूर्व आपत्तिकर्ता को पोर्टल पर  अपना पंजीयन करना अनिवार्य है ।

इसके लिए आपत्तिकर्ता को अपना नाममोबाइल नंबर अंकित करना होगा। शिकायतकर्ता को स्वघोषणा भी करनी होगी। इसके बाद शिकायतकर्ता द्वारा दर्ज किए गए मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी के सत्यापन पश्चात आपत्ति दर्ज की जा सकेगी। आपत्तिकर्ता को आपत्ति में आवेदिका की समग्र आईडी या उसका आवेदन क्रमांक भरना आवश्यक है तथा किसी भी आपत्ति से संबंधित दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करना होगा। आपत्ती मुख्य रूप से दो आधारों पर की जा सकती है पहली आपत्ति स्वघोषणा से संबंधित है तथा दूसरी  पात्रता से संबंधित है। आपत्ति दर्ज करने के लिए कम से कम एक बिंदु पर चयन करना अनिवार्य है।

ऑनलाइन अपलोड करने वाला दस्तावेज पीडीएफ फॉर्मेट में होगा एवं दस्तावेज का साइज 5 एमबी का होगा। यदि किसी केस में आपके पास दस्तावेज उपलब्ध नहीं है तो स्व लिखित आवेदन पत्र अपलोड करना है। आपत्ति दर्ज करने के पश्चात आपत्तिकर्ता को ऑनलाइन आपत्ति क्रमांक मिलेगा और यह एसएमएस के माध्यम से भी प्राप्त होगा । इस आपत्ति क्रमांक के माध्यम से आपत्तिकर्ता cmladlibahna.mp.gov.in पोर्टल से अपनी आपत्ति के निराकरण की स्थिति जान सकते हैं 

लाडली बहना के आवेदन पत्र की अंतिम तिथि 30 अप्रैल है। इसके पश्चात अनंतिम सूची जारी की जावेगी। अनंतिम सूची पर यदि आपत्ति करना हो तो वह 1 मई से लेकर 15 मई के मध्य ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर आपत्ति दर्ज करा सकता हैजिसका निराकरण निकाय स्तर पर बनी समितियों के माध्यम से15 से 30 मई के मध्य जांच पश्चात किया जाना होगा। श्री नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी कलेक्टर रतलाम द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि  इसमें फर्जी तरीके से आपत्ति दर्ज कराने वाले या आपत्ति के नाम पर पात्र महिला पर अनुचित दबाव  बनाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button