ब्रेकिंग
रतलाम गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत.... RCL किक्रेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंमआज.... रॉयल कॉलेज का ऐतिहासिक कीर्तिमान... MBA, BBA और BCA के 10 विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय की प्रावीण्... कैबिनेट मंत्री काश्यप ने प्रदेश अध्यक्ष को जताई शोक संवेदना... हार्टफुलनेस के प्रणेता पद्म भूषण ‘‘दाजी’’ रतलाम में कराएंगे तीर्थंकर ऋषभदेवजी के प्रवर्तित राजयोग पर... ट्रक ड्राइवर की पिट पिट कर हत्या... ट्रक से पानी के छीटे उड़ने पर... शंका में कर दी हत्या... नाबालिक युवती की हत्या... परिजनों ने चार लड़कों पर लगाया आरोप... बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ परिजन भैविन माइंड स्कूल में ‘ओपन हाउस’ व अभिभावक चर्चा आयोजित..... भेविंन माइंड स्कूल... रतलाम के शिक्षा जगत में एक नया अध्याय लिखने को तैयार.... New Delhi में शिक्षाविदों और शोधकर्ताओं के विचारों से सजी Caste Census and Deepening of Social Justi...
जनसम्पर्करतलामराजनीति

विधायक चेतन्य काश्यप और महापौर प्रहलाद पटेल ने यंत्र पूजा कर किया जावरा रोड अंडरब्रिज से सेजावता फंटा फोरलेन निर्माण कार्य का शुभारंभ

1737.25 लाख की लागत से बनेगा 4.12 किमी लंबा सिटी फोरलेन ... रोड गुणवत्ता अच्छी रहे और हादसों की संभावना न रहे इस बात का रखे ध्यान - विधायक काश्यप..

Publish Date: April 30, 2023

(www.csnn24.com) रतलाम,  शहर में लगातार चल रहे विकास कार्यों में एक ओर काम अब शुमार हो गया है। विधायक चेतन्य काश्यप और महापौर प्रहलाद पटेल ने जावरा रोड अंडरब्रिज से सेजावता फंटा तक 1737.25 लाख की लागत से बनने वाले सिटी फोरलेन निर्माण कार्य की शुरूआत से पूर्व यंत्र पूजा की गई। करीब 4.12 किमी लंबा यह सिटी फोरलेन बनेगा। इसके पूर्व सैलाना रोड और सालाखेड़ी सिटी फोरलेन बनकर तैयार हो चुके है। वहीं करमदी तक सिटी फोरलेन का काम भी गति पकड़ने जा रहा है।
सिटी फोरलेन निर्माण कार्य की शुरूआत जावरा रोड क्षेत्र में समारोह पूर्वक की गई। उक्त मार्ग के सिटी फोरलेन में तबदील होने से यातायात का दबाव कम होगा। वर्तमान में भारी वाहनों के साथ अन्य वाहनों की आवाजाही लगातार बनी रहने से यहां पर हादसों की संभावना भी बनी रहती है।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक चेतन्य काश्यप ने कहा यहां की जनता ने इस बार हमे र्निविरोध चुना है। शबाना और उनके साथ हमारे कार्यकर्ता शेरू पठान लगातार आपकी सेवा में लगे रहते है। आज आपके बीच में 17 करोड़ के फोरलेन का यंत्र पूजन के द्वारा कार्य शुभारंभ किया गया है। इसका शिलान्यस मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह जी चौहान जब रतलाम आए थे, तब किया गया था। यह रतलाम का प्रवेश मार्ग है।
श्री काश्यप ने कहा कि पीडब्ल्यूडी की देख रेख में यह मार्ग बनेगा। मैं उनसे कहूंगा की रोड गुणवत्ता अच्छी रहे। एक बार जब मार्ग बनता है तो लंबे समय तक क्षेत्र की जनता को लाभ मिलता है। निर्माण के दौरान जहां भी आवश्यक रोड की चौड़ाई बढ़ाना हो, कहीं टर्निंग है तो उसे भी ठीक करना है, यदि कहीं दुर्घटना की संभावना है, तो उक्त स्थान को कैसे सुरक्षित किया जाए, इस बात का भी ध्यान रखा जाए।
मार्ग के निर्माण से इससे लगकर बने औद्योेगिक क्षेत्र और रहवासी क्षेत्र के लोगों को इसका लाभ मिलेगा। अल्कोहल प्लांट की खाली भूमि पर नया औघोगिक क्षेत्र विकसित हो चुका है। यहां 100 बीघा भूमि पर 22 करोड़ की लागत से इसे तैयार किया गया है। उसमें 110 प्लाट है, जिसमें नए मध्यम और लघु उघोग लगना है, जिसके माध्यम से कई लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। साथ ही भारी वाहनों की आवाजाही भी बढे़गी, इसलिए भी फोरलेन आवश्यक था।
कार्यक्रम के दौरान महापौर प्रहलाद पटेल ने कहा कि विधायक जी ने जब से रतलाम की बागडोर संभाली है, उससे पहले का रतलाम आपने देखा और अब बाद का रतलाम भी आप देख रहे है। इस मार्ग के फोरलेन की बहुत आवश्यकता थी, क्योकि यह इंदौर फोरलेन को जोड़ता है। क्षेत्र के लोगों की भी यह मांग थी, जो अब पूरी हो चुकी है। नगर निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा ने उक्त सिटी फोरलेन को क्षेत्रवासियों के लिए सौगात बताया।
कार्यक्रम के दौरान मंच पर भाजपा जिला कोषाध्यक्ष जयवंत कोठारी, कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा, मंडल अध्यक्ष निलेश गांधी, मयूर पुरोहित, एमआईसी सदस्य रामूडाबी, राजू सोनी, अक्षय संघवी, पार्षद शबाना खान, देवश्री पुरोहित, हितेश कामरेड अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष इब्राहिम शेरानी, दिनेश पटेल, राकेश परमार, शेरू पठान आदि उपस्थित रहे।

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!