ब्रेकिंग
NEET पेपर घोटाले के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा; कॉलेज गेट पर फूंका शिक्षा मंत्री का पुतला.. श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी की कक्षा 12 वी सीबीएसई बोर्ड परीक्षा का वार्षिक परीक्षा परिणाम 100%... यह रुकावट नहीं, किस्मत का दूसरा मौका है....ASE ACADEMY.... NEET-UG विशेष: री-नीट के फैसले के बाद ‘अभ्यास’ का बड़ा संकल्प — विशेष ‘अभ्यास टेस्ट सीरीज’ से विद्या... बी.एड. (दो वर्षीय) नियमित पाठ्यक्रम के लिये प्रवेश कार्यक्रम जारी। प्रथम चरण की अंतिम तिथि 14 मई 202... रतलाम में अब बदली तस्वीर: जुलवानिया ABC सेंटर में चल रहा व्यवस्थित नसबंदी और वैक्सीनेशन का काम बंधुआ वोटर' या सियासी मोहरा? कायस्थ समाज की अंधी वफादारी का सिला......'राजनीतिक वनवास और अपमान... नवविवाहितों को विधायक द्वारा चेक वितरित... मध्यप्रदेश पुलिस की नशे के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई.... भेविन माइंड स्कूल में समर कैंप 2026 का आयोजन...
जनसम्पर्करतलाम

मुख्यमंत्री कन्या विवाह निकाह योजना के तहत सैलाना में 205 जोड़ों का विवाह संपन्न

कन्या के लिए 55 हजार रूपए राशि का प्रावधान किया गया है। इसमें से 38 हजार रूपए की सामग्री प्रदान की गई। 11 हजार रूपए का चेक दिया गया।

Publish Date: March 17, 2023

(www.csnn24. कृष्णकांत मालवीय तलाम/सैलाना। नगर के कार्तिक मैरिज गार्डन में शुक्रवार को मुख्यमंत्री विवाह योजना के तहत 205 जोड़ों का विवाह गायत्री परिवार द्वारा संपन्न करवाया। विवाह के साक्षी नगर व अन्य गांव से आए लोग बने। दूल्हा दुल्हन ने मंडप में एक दूजे के गले में वरमाला डाल कर सात फेरे लिए तथा जीवन भर साथ निभाने की कसमें खाई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक संगीता चारेल ने कहा कि प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान गांव में बैठे अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक का ध्यान रखते हुए जन हितैषी योजना चला रहे हैं। इसी के तहत मुख्यमंत्री विवाह योजना में आज 205 जोड़े अपना वैवाहिक जीवन प्रारंभ करेंगे। मंडल अध्यक्ष श्याम धाकड़ ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे मामा शिवराज सिंह चौहान हर वर्ग का ध्यान रखते हैं। अभी उन्होंने लाडली बहना योजना का शुभारंभ किया है। सभी पात्र महिलाएं, नववधू इस योजना का लाभ अवश्य उठाएं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत उपाध्यक्ष केशुराम निनामा ने नवदंपति को वैवाहिक जीवन सफल होने की बधाई दी।


  • कार्यक्रम को पूर्व मंडी अध्यक्ष डॉ विजय चारेल,पूर्व जिला पंचायत जिला पंचायत सदस्य नारायण मईड़ा आदि ने संबोधित किया। स्वागत भाषण एसडीएम मनीष जैन दिया।

इन्होंने करवाए फेरे-

सामूहिक विवाह में गायत्री परिवार के यज्ञाचार्यों कांतिलाल राठौड़ एवं सुनील तिवारी ने गायत्री परिवार विधि से सभी जोड़ों को विवाह बंधन में बंध आया वह मंत्रोच्चार के साथ फेरे करवाएं।

हल्की बारीश हुई

फेरे के समय आसमान मे बादल मंडरा रहे थे ओर हल्की बारीश भी हुई। जिससे तापमान मे नमी आ गयी

ये सामग्री दी नवदंपति को
जनपद पंचायत सीईओ गोवर्धन लाल मालवीय ने बताया कि नवदंपत्ति को 38 हजार रुपए की वैवाहिक सामग्री तथा 11 हजार रुपए का डीडी नगद दिया तथा 6 हजार रुपए का अन्य खर्च हुआ।

ये थे मंचासीन

जिला पंचायत अध्यक्ष लाला बाई शंभू सिंह चंद्रवंशी, पूर्व विधायक संगीता चारेल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष केशुराम निनामा, जनपद अध्यक्ष कैलाशी बाई चारेल, मंडल अध्यक्ष श्याम धाकड़, नारायण मईड़ा, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि चंदू मईडा, संतोष धबाई, पार्षद मुकेश पटेल, विशाल धबाई, कुलदीप सिलावट,सरवन सरपंच शंभुडी बाई भाभर, जनपद पंचायत सदस्य प्रभू भाभर, सुभाष भाबर, देवचंद पाटीदार, छोगालाल पाटीदार, अनोखी लाल पाटीदार, जिला पंचायत सीईओ जमना भिड़े, एसडीएम मनीष कुमार जैन आदि मंचासीन थे।

ये थे उपस्थित
रतन चरपोटा,मांगीलाल खराड़ी, नागजी भगोरा,लक्की मईड़ा, भंवर लाल डोडियार, प्रकाश ग्वालियरी, नाथु लाल राठोड, सहीत अन्य कई लोग उपस्थित थे।

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!