ब्रेकिंग
बंधुआ वोटर' या सियासी मोहरा? कायस्थ समाज की अंधी वफादारी का सिला......'राजनीतिक वनवास और अपमान... नवविवाहितों को विधायक द्वारा चेक वितरित... मध्यप्रदेश पुलिस की नशे के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई.... भेविन माइंड स्कूल में समर कैंप 2026 का आयोजन... अभ्यास करियर इंस्टिट्यूट के डायरेक्टर राकेश कुमार की NEET एग्जाम के बाद विद्यार्थियों को उपयोगी टिप्... 1 करोड़ 5 लाख रुपये से अधिक की शराब, बियर व वाहन जप्त... पश्चिम बंगाल सहित अन्य राज्यों के विधानसभा चुनाव मेे भाजपा की प्रचंड़ जीत का जश्न झालमुड़ी के साथ ... विधायक जनसंपर्क कार्यालय पर चुनाव नतीजे देखकर जश्न में झूमें भाजपा कार्यकर्ता... लघु उद्योग निगम के नव नियुक्त अध्यक्ष एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप से मिले... जिला अभिभाषक संघ में महीलाओं की भागीदारी के महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित...
रतलामराजनीति

शराब से दवाई बनती है, थोड़ी थोड़ी पिया करो

शिवराज सरकार की नई शराब नीति पर धन्यवाद सभा में महापौर

Publish Date: February 21, 2023

(www.csnn24.com) रतलाम शिवराज सरकार के द्वारा नई शराब नीति के तहत अहाते बंद करने की घोषणा तथा इसके बाद शिवराज सरकार के फैसले के हित में जनता तक शिवराज सरकार का फरमान पहुंचाने के लिए धन्यवाद सभाओं का आयोजन आज पूरे प्रदेश में किया गया। रतलाम में भी इस धन्यवाद सभा का आयोजन हुआ और एक बार फिर रतलाम के महापौर प्रहलाद पटेल इस धन्यवाद सभा में अपने ही चिर परिचित अंदाज में नजर आए ।महापौर ने धन्यवाद सभा में अपने संबोधन में बोला कि सरकार शराब को बंद नहीं कर सकती है क्योंकि इससे दवाइयां बनती है। उन्होंने बोला कि यदि थोड़ी-थोड़ी मात्रा में शराब का सेवन किया जाए तो वह हानिकारक नहीं होकर दवाई का काम करती है। अब महापौर की इस नई व्याख्या में एक बार पुनः मुख्यमंत्री जी की मंशा पर प्रश्नचिन्ह लगा दिया है जहां एक और मुख्यमंत्री और गृहमंत्री बता रहे हैं कि सरकार का यह फैसला शराब पीने वालों को हतोत्साहित करने के लिए है ।तो वही रतलाम के महापौर बोल रहे हैं कि शराब का उपयोग प्राचीन काल से ही होता आया है इसका उपयोग उत्सव में और खुशी के मौके पर किया जाता था परंतु अब शराब का सेवन करने के पश्चात लोग अपने घर परिवार की माताओं बहनों एवं गली मोहल्ले के लोगों को परेशान करते हैं।

उन्होंने अधिक शराब पीने के नुकसान तो बताएं परंतु साथ के साथ शराब पीने के फायदे भी बता दिए। कुल मिलाकर महापौर महोदय ने गुणा भाग कर कर शराब के पक्ष और विपक्ष में एक संतुलन बनाकर नया ही  संदेश जनता को दे दिया। वह यह है कि शराब से दवाई बनती है और कम मात्रा में पीना चाहिए। सिर्फ उत्सव और खुशी के मौके पर ही पीना चाहिए।

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!