ब्रेकिंग
पितृ पक्ष की शुरुआत 26 सितंबर 2026 से होगी और इसका समापन 10 अक्टूबर 2026 को सर्वपितृ अमावस्या पर होग... पुलिस के सामने फिर छात्रों को धमकाया, कहा -“नचवाने का शौक है तो अपनी बहन-बेटियों को लाओ” पिता बांटते हैं अखबार, बेटे ने हासिल की MBBS सीट... रॉयल कॉलेज के विद्यार्थियों का तकनीकी एक्सपोजर: इप्का में सीखीं डेटा प्राइवेसी, सर्वर कूलिंग और कॉर्... शस्त्र कला, मलखंभ और पहलवानी के हैरतअंगेज प्रदर्शन से सजेगा जवाहर व्यायामशाला का चल समारोह.... जावरा में आज अनंत चतुर्दशी, सामूहिक गणेश विसर्जन पर सबकी नजर... पशु क्रूरता मामले में आरोपी अशरफ खान राउंडअप, सख्त प्रतिबंधात्मक कार्रवाई के निर्देश रतलाम में कांग्रेस नेता के मकान पर जुए की महफिल, 9 गिरफ्तार.... लॉ कॉलेज में बाहरी तत्वों के द्वारा प्रवेश करने का मामला... पुलिस कप्तान ने स्टेशन रोड थाना प्रभारी ... रतलाम में इंसानियत हुई शर्मसार: बेजुबान कुत्ते पर बेरहमी से हमला, दोनों आंखों में गंभीर चोट; आरोपी प...
कानून एवं अपराधरतलाम

पशु क्रूरता मामले में आरोपी अशरफ खान राउंडअप, सख्त प्रतिबंधात्मक कार्रवाई के निर्देश

रतलाम में स्ट्रीट डॉग को डंडे से पीटकर सिर और आंखें फोड़ी, इंदौर में चल रहा इलाज

Publish Date: September 24, 2026

www.csnn24.com| रतलाम | रतलाम के डीजल शेड रोड पर एक स्ट्रीट डॉग के साथ क्रूरता करने का मामला सामने आया है | यहां रहने वाले एक शख्स ने स्ट्रीट डॉग को डंडे से इतना पीटा कि उसके सिर और आंखों से खून बहने लगा | पशु प्रेमियों ने डॉग को रेस्क्यू किया और गंभीर हालत में उसका उपचार पशु चिकित्सक से करवाया है | पशु प्रेमियों द्वारा की गई शिकायत के बाद औद्योगिक थाना पुलिस ने इस मामले में अशरफ खान नाम के व्यक्ति पर पशु क्रूरता अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया है |

एडिशनल एसपी विवेक कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि इस मामले में आरोपी अशरफ खान के विरुद्ध पशु क्रूरता अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया गया है | आरोपी को राउंडअप कर लिया गया है और सख्त प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की जाएगी | औद्योगिक थाना पुलिस ने इस मामले में पशु क्रूरता अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लिया है |

गौरतलब है कि स्ट्रीट डॉग के साथ बेरहमी का यह पहला मामला नहीं है | औद्योगिक थाना क्षेत्र में ही स्ट्रीट डॉग पर गर्म पानी डालने और छोटे पिल्ले को रस्सी से बांधकर स्कूटी के पीछे घसीटने जैसी घटनाएं भी सामने आ चुकी हैं |

नहीं माना और डंडे से बेजुबान जानवर पर वार करता रहा…

स्ट्रीट डॉग के साथ क्रूरता किए जाने की यह घटना 3 दिन पूर्व की है | यहां डीजल शेड रोड क्षेत्र में रहने वाले अशरफ खान ने स्ट्रीट डॉग को डंडे से इतना पीटा की वह अधमरा हो गया | डीजल शेड रोड से गुजर रहे संजू भूरिया और जीवन सूर्यवंशी ने आरोपी को रोकने का प्रयास भी किया लेकिन वह नहीं माना और डंडे से बेजुबान जानवर पर वार करता रहा | संजू भूरिया ने बताया कि बुरी तरह लहूलुहान हो गए स्ट्रीट डॉग को वह रेस्क्यू कर लाए और उपचार करवाया | गंभीर रूप से घायल डॉग के सिर में और आंखों से खून निकल रहा था | उसकी आंख भी बाहर आ गई और उसकी हालत बेहद खराब है |

उपचार और देखरेख जारी है…

घटना की जानकारी मिलने के बाद PAWFHIES Animal Rescue Foundation की टीम के आलेख कैथवास और विकास खराड़ी मौके पर पहुंचे। रिपोर्ट के मुताबिक, टीम ने घायल कुत्ते का रेस्क्यू कर उसका उपचार कराया और उसकी देखरेख जारी है। वो वर्तमान में इंदौर के हॉस्पिटल में है |

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button