मध्य प्रदेश लोक शिक्षण संचनालय द्वारा स्कूली बच्चों को बड़ी राहत…गणवेश पर पहन सकेंगे किसी भी कलर के गर्म कपड़े…
कक्षा में जाने के पूर्व नहीं उतरने पड़ेंगे जूते चप्पल कक्षा के बाहर...

(CSNN24.NEWS)रतलाम लोक शिक्षण संरचनालय भोपाल मध्य प्रदेश के द्वारा स्कूली बच्चों को बड़ी राहत प्रदान की गई है यह राहत सर्दी के मद्देनजर नजर बच्चों को शीतकालीन सत्र के लिए दी गई है। आदेश सर्दी के मौसम में बच्चों को विभिन्न कलर के गर्म कपड़े गणवेश पर पहनने की अनुमति एवं कक्षा के बाहर जूते चप्पल उतारने की बाध्यता ना हो इस संदर्भ में जारी किया गया है।

आदेश में स्कूलों को निर्देशित किया गया है कि देखने में आया है कि सर्दी के दिनों मे बच्चे यदि स्कूल में विभिन्न कलर के गर्म स्वेटर या कपड़े जर्किन आदि पहनकर आते हैं तो स्कूली प्रशासन के द्वारा उन्हें कक्षा में जाने से वंचित कर दिया जाता है। आदेश में कहा गया है कि सर्दी के मौसम में यदि बच्चे किसी किसी भी दिन गणवेश से अलग रंग अथवा डिजाइन का स्वेटर अथवा गरम कपड़ा पहन कर आते हैं तो उन्हें कक्षा में उपस्थित होने से नहीं रोका जाएगा। इसके अलावा आदेश में निर्देशित किया गया है कि सर्दी के दिनों में देखने में आता है कि बच्चों के जूते चप्पल क्लास के बाहर खुलवाए जाते हैं। इस बाध्यता के कारण विद्यार्थियों का स्वास्थ्य खराब होने की संभावना रहती है। अतः विद्यार्थीयों से जूते चप्पल भी कक्षा के बहार ना उतराएं जाए। आदेश में निर्देशित किया गया है की उक्त आदेश का सख्ती से पालन सूनिश्चित किया जाए।





