ब्रेकिंग
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ‘केंद्रीय गृह मंत्री का वर्ष-2025 का अति-उत्कृष्ट ... राह चलती युवतियों पर हमला करने वाला सीरियल कटर बदमाश भोपाल पुलिस की गिरफ्त में... रतलाम ग्रामीण विकास की 62 लाख की सौगात... विधायक डॉ पांडेय के प्रयास से मिल रही निरन्तर स्वीकृतियां.... रतलाम प्रेस क्लब ने बनाया कीर्तिमान, म.प्र, छत्तिसगढ़ में बना पहला आईएसओ प्रमाणित प्रेस क्लब.... दिलावर का आतंक.... पुलिस का जन संवाद... एसपी ने बोला निर्भीक होकर शिकायतें दर्ज कराए... सुप्रीम कोर्ट के जज की टिप्पणियाँ और मीडिया की गलत व्याख्या ले रही है बेजुबानों की जान नशे का अवैध कारोबार...MD फैक्ट्री का खुलासा... पति-पत्नी बेटी दामाद सहित 16 गिरफ्तार.... नशे में वाहन चालक के द्वारा पुलिस कर्मियों एवं SI से झूमा झटकी... बदमाशों के हौसले बुलंद... पुलिस थाने के ठीक पीछे मारपीट का वीडियो वायरल.... रतलाम जिले में दर्दनाक हादसा तीन की मौत....
धार्मिक

2 या 3 फरवरी कब है बसंत पंचमी ? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व

बसंत पंचमी के दिन सरस्वती माता की पूजा की जाती है, मां सरस्वती को पीले रंग के भोग और फूल अर्पित किए जाते हैं |

Publish Date: February 1, 2025

www.csnn24.com| हिन्दू धर्म में बसंत पंचमी का खास महत्व है | ज्ञान की देवी मां सरस्वती की बसंत पंचमी के दिन पूजा की जाती है | हिंदू पंचांग के अनुसार बसंत पंचमी का त्योहार हर वर्ष माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि के दिन मनाया जाता है | इस साल इस तिथि की शुरुआत 2 फरवरी 2025 को सुबह 9 बजकर 14 मिनट पर होगा | इसका समापन 03 फरवरी को प्रातः 06 बजकर 52 मिनट पर होगा |

बसंत पंचमी का पर्व 2 फरवरी 2025 को मनाया जाएगा | मान्यता है कि माघ मास की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मां सरस्वती ब्रह्माजी के मुख से प्रकट हुई थी, और इसीलिए इस तिथि को बसंत पंचमी के पर्व के रूप में मनाया जाता है |

बसंत पंचमी पर मां सरस्वती पूजा का मुहूर्त 

02 फरवरी को सुबह 7:09 मिनट से लेकर दोपहर 12:35 मिनट तक रहेगा | इस दिन पूजा के लिए सिर्फ 5 घंटे 26 मिनट का समय मिलेगा |

बसंत पंचमी महत्व

बसंत पंचमी छात्रों और शिक्षार्थियों के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण है | इस दिन, स्कूल और कॉलेज में देवी सरस्वती का आशीर्वाद पाने के लिए विशेष पूजा का आयोजन किया जाता है | कई ज्योतिषी बसंत पंचमी को अबूझ दिवस के रूप में मानते हैं | यह विश्वास सरस्वती पूजा के महत्व को बढ़ाता है, जिससे पूरा दिन पूजा और अच्छे कामों के लिए शुभ हो जाता है |

बसंत पंचमी पर सरस्वती पूजा घर पर कैसे करें?

बसंत पंचमी के दिन, भक्त शक्तिशाली मंत्रों के जाप के माध्यम से देवी सरस्वती को प्रसन्न कर सकते हैं. ‘ॐ ऐं वाग्देव्यै विद्महे कामराजाय धीमहि’ और ‘ॐ ऐं ऐं ह्रीं ह्रीं ह्रीं सरस्वत्यै नमः’ जैसे मंत्रों से आप देवी सरस्वती की कृपा पा सकते हैं|

बसंत पंचमी के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान कर पीले कपड़े पहनें | फिर पूजा स्थल पर एक चौकी रखकर पीला वस्त्र बिछाएं और उस पर माता सरस्वती की फोटो या प्रतिमा रखें | इसके बाद मंदिर कलश, भगवान गणेश और नवग्रह का पूजन कर मां सरस्वती की विधिपूर्वक पूजा शुरू करें | फिर माता के मंत्रों और श्लोकों का जाप करें |

बेसन लड्डू, केसर रबड़ी, पीले चावल, बूंदी या बूंदी के लड्डू भोग में लगा सकते हैं | ये सारी चीजें देवी सरस्वती को बहुत प्रिय है |

 

 

 

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!