ब्रेकिंग
50 लाख रुपये कीमत की 500 ग्राम MD ड्रग्स के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार... वेस्टर्न रेलवे एम्पलाइज यूनियन फुटबॉल क्लब का पुनर्गठन... रतलाम चैंपियन लीग (आरसीएल) सीजन 4 वर्ष 2026 की आतिशबाजी के साथ भव्य शुभारंभ हुआ... रतलाम में रहकर बनेंगे डॉक्टर-इंजीनियर, अभ्यास कॅरियर इंस्टीट्यूट में 1 अप्रैल से नया सत्र... भेविन माइंड स्कूल ने ग्राम पंचेड़ में कन्या पूजन के साथ तुलसी के पौधे वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया..... नामली थाना अंतर्गत भाजपा नेता के रिश्तेदार देव सोनावा की अगरबत्ती फैक्ट्री में दो बहनों के साथ दुष्... रतलाम गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत.... RCL किक्रेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंमआज.... रॉयल कॉलेज का ऐतिहासिक कीर्तिमान... MBA, BBA और BCA के 10 विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय की प्रावीण्... कैबिनेट मंत्री काश्यप ने प्रदेश अध्यक्ष को जताई शोक संवेदना...
मध्य प्रदेशमध्यभारतरतलामराजनीति

विक्रांत भूरिया के रतलाम झाबुआ लोकसभा उम्मीदवार के परिवार पर गंभीर आरोप… परिवार पर हत्या के 10 प्रकरण…रेत…भू माफिया.. वन माफिया है मंत्री… चंबल के डाकुओ से तुलना

दो बाप के नहीं एक बाप के बनो.. युवक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कह दी बड़ी बात...

Publish Date: April 6, 2024
(www.csnn24.com)रतलाम में शुक्रवार को रतलाम शहर, ग्रामीण और सैलाना विधानसभा के संयुक्त कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित हुआ। इसमें प्रदेश के नेताओं के साथ ही जिले के नेताओं ने भी भाजपा को आड़े हाथों लिया। इस दौरान कांग्रेस के प्रत्याशी सहित उनके बेटे भी अपने ही कार्यकर्ताओं को लेकर तल्ख टिप्पिणयां कर गए। उल्लेखनीय की विक्रांत भूरिया के पिता कांतिलाल भूरिया रतलाम झाबुआ लोकसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी हैं विक्रांत भूरिया प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष के पद पर हैं… उन्होंने पार्टी छोड़कर जाने वाले नेताओं तथा कार्यकर्ताओं के लिए कहा कि जिसको जाना है अभी चल जाए माँ से गद्दारी मत करना दो बाप के नहीं एक बाप के बनो। विक्रांत भूरिया ने नरसिंह चौहान की तुलना चंबल के डाकुओं तक से कर डाली।
रतलाम झाबुआ लोकसभा प्रत्याशी के परिवार पर लगाए गंभीर आरोप:-
सम्मेलन में विक्रांत भूरिया ने केवल कड़वे बोल नहीं बोले बल्कि भाजपा प्रत्याशी के परिवार और प्रदेश के वन मंत्री पर गंभीर आरोप भी लगाए। कहा कि इस परिवार पर हत्या के 10 प्रकरण दर्ज हैं। शराब और रेत माफिया हैं और मंत्री होकर वन को तेजी से कटवा रहे हैं। सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया, सैलाना के पूर्व विधायक हर्ष विजय गहलोत, शहर अध्यक्ष महेंद्र कटारिया, ग्रामीण अध्यक्ष कैलाश पटेल, प्रदेश के पदाधिकारी, धार, झाबुआ, विधायक आदि मौजूद थे।
नामांकन निरस्त होने पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि ये लोकतंत्र के साथ मजाक है जनता के वोट के अधिकारों का हनन किया जा रहा है। पटवारी ने कहा कांग्रेस पार्टी, इंडी गठबंधन और समाजवादी पार्टी इसका विरोध करेगी।
बतादे की इंडी गठबंधन की ओर से मप्र में सपा को दी गई एक मात्र सीट पर सपा ने मीरा यादव को प्रत्याशी बनाया था। नामांकन फार्म पर हस्ताक्षर नहीं करने और पुरानी नामावली के चलते पन्ना जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेश कुमार ने निरस्त नामांकन कर दिया है। जीतू पटवारी ने दावा किया है कि जो फॉर्म भर कर दिया गया था उसकी एक फोटो कॉपी है और उसे पर सभी तरह की फॉर्मेलिटी पूरी है तथा हस्ताक्षर भी है। तथा जल्द ही वह इसका खुलासा भी करेंगे।
Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!