ब्रेकिंग
सृजन कॉलेज ने रतलाम को दी पॉलीटेक्निक डिप्लोमा पाठ्यक्रमों की नई सौगात... एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप के विशेष प्रयासों से बालम ककड़ी और रतलामी गराडू को मालवी गराडू के नाम से... रतलाम में शिक्षा के क्षेत्र में नया अध्याय: अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट की नई शाखा का भव्य शुभारंभ... RE-NEET 2026 : बायोलॉजी रही आसान, केमिस्ट्री रही औसत लेकिन फिजिक्स रही थोड़ी मुश्किल... सिंहस्थ-2028 की तैयारियां संत समाज की अपेक्षाओं के अनुरूप, उज्जैन में मेला भूमि विकसित की जाए : महंत... रतलाम में पहली बार महामंडलेश्वर पट्टाभिषेक संपन्न, महंत आनंद गिरि बने महामंडलेश्वर.... रतलाम के ग्राम करमदी में भारी तनाव; संदिग्धों की घुसपैठ से जागे ग्रामीण, सुरक्षा और 'सर्विलांस ड्रोन... शहर की 13 प्राचीन बावड़ियों का 2.5करोड़ से होगा सौंदर्यीकरण और जीर्णोधार... रतलाम जिले की सैलाना जनपद की ग्राम पंचायत करिया में 5 लाख की लागत से बनने वाली सीसी रोड का भूमि पूजन... राज्यसभा उम्मीदवार कांग्रेस नेत्री मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द..
मध्य प्रदेशरतलामराजनीति

आज मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का प्रथम रतलाम आगमन, प्रमुख कार्यकर्ता बैठक में शामिल होंगे…

Publish Date: March 23, 2024

(www.csn24.com)रतलाम  मुख्यमंत्री बनने के बाद डॉ. मोहन यादव 23 मार्च को पहली बार रतलाम आ रहे है। वे यहां लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक लेगे। उनके साथ उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा,सूक्ष्म, लघु मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप एवं वन,पर्यावरण एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण मंत्री नागर सिंह चैहान भी उपस्थित रहेगे। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय करेंगे।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 23 मार्च को प्रातः 09:30 बजे भोपाल से वायुयान द्वारा रतलाम के लिए रवाना होगे। रतलाम मे 10:15 बजे बंजली हवाई पट्टी पर उनका आगमन होगा। तत्पश्चात् 10:30 बजे होटल रूद्र पैलेस पहुंचेगे। यहां मुख्यमंत्री डाॅ यादव रतलाम लोकसभा क्षेत्र की रतलाम शहर, रतलाम ग्रामीण एवं सैलाना विधानसभा के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक लेगे।

 बैठक मे सांसद, विधायक, महापौर, जनप्रतिनिधि, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, विधानसभा क्षेत्र के जिला पदाधिकारी एवं लोकसभा एवं जिला प्रभारी, मंडल पदाधिकारी एवं प्रभारी, मोर्चा जिला पदाधिकारी मंडल मोर्चा के अध्यक्ष, अपेक्षित है।बैठक पश्चात् 11:30 बजे वे रतलाम से राणापुर (झाबुआ) के लिए प्रस्थान करेगे। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने पार्टी कार्यकर्ताओं से मुख्यमंत्री डॉ.यादव का प्रथम नगर आगमन पर आत्मीय स्वागत करने का आव्हान् किया है।
Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button