ब्रेकिंग
राज्यसभा उम्मीदवार कांग्रेस नेत्री मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द.. सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार एक बार पुनः सुर्खियों में... आखिर क्यों है उनके दोनों मोबाइल बंद.... सेवा के क्षेत्र में रोटरी ने दुनिया में स्वयं को सर्वश्रेष्ठ स्थान पर स्थापित किया -केबिनेट मंत्री च... शताब्दी संकल्प अनुयाज के अंतर्गत श्री बुद्धेश्वर भवन टाटानगर में पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ संपन्न..... अभ्यास प्रतिभा खोज परीक्षा (ATSE) का परिणाम घोषित..ऋतिका, हर्ष और प्रियांशु बने टॉपर... सैलाना शत्रुंजय ज्वेलर्स.. चोरी का खुलासा... झाबुआ से आए थे चोरी करने... अभ्यास प्रतिभा खोज परीक्षा 2026 ... 24 मई को रतलाम में होगा प्रतिभाओं का महाकुंभ... डी. पी. आभूषण लिमिटेड ने रिकॉर्ड वित्तीय प्रदर्शन की घोषणा की... श्री योगीन्द्र सागर कालेज के बी.बी.ए की छात्रा ने टॉप मे बनाई जगह.... रॉयल कॉलेज के BBA और BCA विद्यार्थियों का विश्वविद्यालय परीक्षा परिणामों में उत्कृष्ट प्रदर्शन....
देशहॉबी मेनिया

भारत सरकार ने लगाया 23 विदेशी प्रजाति के कुत्तों पर प्रतिबंध….

भारत में अब कहीं पर भी इन कुत्तों को पाला अथवा रखा नहीं जा सकेगा... और ना ही इनके प्रजनन को बढ़ावा दिया जा सकेगा... क्रय विक्रय पर भी रोक...

Publish Date: [post_published]

(www.csnn24.com)रतलाम भारत में तेजी से महंगी प्रजाति के खतरनाक कुत्तों को पालने का चलन बढ़ता जा रहा है। खासकर उच्च वर्ग के लोगों में इनका पालन स्टेटस सिंबल बन गया है। खतरनाक प्रजाति के यह कुत्ते अपने मालिकों के साथ-साथ आमजन के लिए भी जानलेवा एवं घातक सिद्ध हो रहे हैं। भारत सरकार ने पिटबुल सहित 23 विदेशी प्रजाति के कुत्तों को अब भारत में पलना अथवा रखने एवं उनके क्रय विक्रय सहित प्रजनन पर भी रोक लगा दी है। पशुपालन मंत्रालय ने इस संदर्भ में आदेश भी जारी कर दिया है। अभी इसमें यह स्पष्ट नहीं है कि जिन लोगों के पास इस प्रकार के कुत्ते हैं उनका क्या भविष्य रहेगा।

:- प्रतिबंधित कुत्तों के नाम की सूची इस प्रकार है- सूची में पिटबुल टेरियर, टोसा इनु, अमेरिकन स्टैफोर्डशायर टेरियर, फिला ब्रासीलीरो, डोगो अर्जेंटीनो, अमेरिकन बुलडॉग, बोअरबोएल, कांगल, रूसी शेफर्ड, टॉर्नजैक, सरप्लानिनैक, जापानी टोसा और अकिता, मास्टिफ़्स, रॉटवीलर, टेरियर्स, रोडेशियन रिजबैक शामिल हैं। , वुल्फडॉग, कैनारियो, अकबाश डॉग, मॉस्को गार्ड डॉग, केन कोरसो एवं इसके अलावा अन्य ऐसी प्रजाति के कुत्ते जो प्रतिबंधित है।

उल्लेखनीय है की विदेश में अब स्ट्रीट डॉग्स के प्रति लोगों का रुख बदला है तथा वह उनको पालने अथवा रखने लगे हैं परंतु हमारे देश में अभी भी स्ट्रीट डॉग उपेक्षा का शिकार है। जबकि यह सबसे ज्यादा ह्यूमन फ्रेंडली होते हैं।

[button color="red" size="big" link="https://www.youtube.com/@csnn24" icon="" target="true" nofollow="false"]CSNN24 यूट्यूब चैनल के लिए यहाँ क्लिक करें[/button]
Show More

Amit Nigam

Founder Director Head of CSNN 24 & Bureau chief SWARAJ EXPRESS MP/CG since launching Madhya Pradesh, Three times ex Vice President of Ratlam Press Club. DPR Accreditation from MP.Government (Adhimanya Patrakar since 15 yrs).21 years of journalism experience...along with print media & electronic media.... 18 years experience in National & Regional news channels B.SC LLB. MEMBER OF RATLAM BAR COUNCIL

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button