ब्रेकिंग
रॉयल कॉलेज का ऐतिहासिक कीर्तिमान... MBA, BBA और BCA के 10 विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय की प्रावीण्... कैबिनेट मंत्री काश्यप ने प्रदेश अध्यक्ष को जताई शोक संवेदना... हार्टफुलनेस के प्रणेता पद्म भूषण ‘‘दाजी’’ रतलाम में कराएंगे तीर्थंकर ऋषभदेवजी के प्रवर्तित राजयोग पर... ट्रक ड्राइवर की पिट पिट कर हत्या... ट्रक से पानी के छीटे उड़ने पर... शंका में कर दी हत्या... नाबालिक युवती की हत्या... परिजनों ने चार लड़कों पर लगाया आरोप... बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ परिजन भैविन माइंड स्कूल में ‘ओपन हाउस’ व अभिभावक चर्चा आयोजित..... भेविंन माइंड स्कूल... रतलाम के शिक्षा जगत में एक नया अध्याय लिखने को तैयार.... New Delhi में शिक्षाविदों और शोधकर्ताओं के विचारों से सजी Caste Census and Deepening of Social Justi... रतलाम की लालबाग एवेन्यू में पशु क्रूरता का शर्मनाक और दिल दहला देने वाला वीडियो हुआ वायरल HOLI 2026 : होलिका पूजन और दहन 2 मार्च की रात में किया जाएगा , जबकि रंगभरी होली 4 मार्च 2026 को मनाई...
रतलामराजनीति

मोदी जी के मन में एमपी और मेरे मन वार्ड 31 की जनता है – कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप…

कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने भाजपा कार्यालय में भारत माता एवं पितृ पुरूषों को किया माल्यार्पण...

Publish Date: January 1, 2024

(www.csnn24.com) रतलाम कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने नगर निगम वार्ड 31 के उपचुनाव के प्रचार अभियान में हिस्सा लिया। उन्होंने वार्ड के दो प्रमुख चौराहों पर नुक्कड़ सभाएं संबोधित कर मतदाताओं को आश्वस्त किया कि भाजपा पार्षद चुनने पर क्षेत्र का चौतरफा विकास किया जाएगा। मोदी जी के मन में जैसे एमपी है वैसे ही मेरे मन में वार्ड 31 की जनता है। वार्ड के पूर्व में स्वीकृत सभी कार्य जल्द पूर्ण कराए जाएंगे।
नुक्कड़ सभाएं कराची चौराहा एवं डोसी गांव में संपन्न हुई। इसमें श्री काश्यप ने कहा कि रतलाम को महानगर बनाने के प्रयास लगातार जारी है। नगर निगम में भाजपा की परिषद बनने के बाद पूरे शहर में तेजी से निर्माण एवं विकास कार्य चल रहे है। वार्ड 31 के मतदाताओं ने पूर्व के चुनाव में भी भाजपा को आशीर्वाद दिया था और उन्हें पूरा विश्वास है कि उपचुनाव में भी भाजपा यहां रिकार्ड मतों से जीत दर्ज करेगी। श्री काश्यप ने इस मौके पर कई विकास कार्यों पर प्रकाश डाला। इससे पूर्व महापौर प्रहलाद पटेल ने सभा में कहा कि श्री काश्यप का कैबिनेट मंत्री बनना रतलाम का सौभाग्य है। उनके नेतृत्व में शहर का चौतरफा विकास होगा। नगर निगम द्वारा किए जा रहे कार्यों पर भी श्री पटेल ने प्रकाश डाला।
सभाओं को वार्ड में भाजपा के पार्षद प्रत्याशी करण कैथवास व अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया। डोसी गांव में लखदातार मित्र मंडल एवं क्षेत्रवासियों द्वारा कैबिनेट मंत्री श्री काश्यप, महापौर श्री पटेल एवं पार्षद प्रत्याशी श्री कैथवास का स्वागत अभिनंदन किया गया। इस दौरान विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल, जिला उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा, मण्डल अध्यक्ष कृष्ण कुमार सोनी, विनोद यादव, महामंत्री हेमंत राहोरी, वार्ड संयोजक योगेश कैथवास, दिनेश पटेल, अनिल रानीवाल, सोम, शेरू पठान, योगेंद्र सिंह भदौरिया आदि उपस्थित रहे। सभाओं का संचालन मण्डल महामंत्री राकेश परमार द्वारा किया गया।

भाजपा की बैठक में वार्ड न. 31 के उपचुनाव को जीतने का संकल्प
 नगर निगम के वार्ड न. 31 के उपचुनाव प्रचार कार्य विभाजन को लेकर भारतीय जनता पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई, जिसमें प्रमुख पदाधिकारियों को वार्ड के बूथ स्तर तक की जिम्मेदारी सौंपी गई। पदाधिकारियों ने इस अवसर पर वार्ड का उपचुनाव जीतने का संकल्प लिया। बैठक में जिला चुनाव संयोजक बजरंग पुरोहित, रतलाम विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल, जिला उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा, बलवंत भाटी, जिला मंत्री सोना शर्मा, नेहा मेहर, कार्यालय सह मंत्री राकेश नागर, जिला सह मीडिया प्रभारी निलेश बाफना, मण्डल अध्यक्ष आदित्य डागा, विनोद यादव, कृष्णकुमार सोनी, मण्डल महामंत्री राकेश परमार, वार्ड संयोजक योगेश कैथवास, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष मंसूर जमादार, पार्षदगण योगेश पापटवाल, शबाना खान, रामू डाबी, राजेश माहेश्वरी, व्यापारी प्रकोष्ठ जिला संयोजक रजनीश गोयल, राकेश मिश्रा, शेरू पठान, दिनेश पटेल, शब्बीर भाई, अनिल रानीवाल, योगेंद्र सिंह भदौरिया, प्रवीण मेहर आदि उपस्थित रहे। यह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने दी।

कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने भाजपा कार्यालय में भारत माता एवं पितृ पुरूषों को किया माल्यार्पण
जिलाध्यक्ष श्री लुनेरा व पदाधिकारियों ने किया स्वागत-अभिनंदन

मध्यप्रदेश के कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने पैलेस रोड स्थित भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पहुंचकर भारत माता एवं पार्टी के पितृपुरूषोें डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी एवं पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण किया। इससे पूर्व श्री काश्यप ने राजस्व कॉलोनी स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यालय पहुंचकर प्रांत प्रचारक बलीराम पटेल एवं विभाग प्रचारक विजेन्द्र गोटी से भेंट की। श्री काश्यप का पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी के निवास आत्मीय स्वागत अभिनंदन किया गया।
जिला भाजपा कार्यालय में श्री काश्यप का जिलाध्यक्ष राजेन्द्रसिंह लुनेरा, महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, निर्मल कटारिया सहित पार्टी पदाधिकारियों ने स्वागत-अभिनंदन किया। इस दौरान निगम अध्यक्ष, विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल, जिला उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा, बलवंत भाटी, सुनील सारस्वत, जिला कोषाध्यक्ष जयवंत कोठारी, जिला कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा, सहकार्यालय मंत्री राकेश नागर, जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी, सहप्रभारी निलेश बाफना, मण्डल अध्यक्ष निलेश गांधी, मयुर पुरोहित, कृष्ण कुमार सोनी, विनोद यादव, आईटी सेल प्रदेश सहसंयोजक सोमेश पालीवाल एवं वरिष्ठ नेता शरद जोशी आदि ने स्वागत अभिनंदन किया। श्री काश्यप का पूर्व गृहमंत्री श्री कोठारी के निवास पर महेन्द्र कोठारी, सीमा सुराना, विकास कोठारी सहित अन्य परिवारजनों ने स्वागत अभिनंदन किया।

भाजपा को नई ऊॅचाईयों पर ले जाएंगे – श्री काश्यप
कैबिनेट मंत्री श्री काश्यप ने कहा कि पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी राजनैतिक दृष्टि से वरिष्ठ मार्गदर्शक है। उनसे सन् 1977-78 से पारिवारिक संबंध रहे है। म.प्र. के कैबिनेट मंत्री के रूप में नया दायित्व मिलने के बाद श्री कोठारी ने आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन दिया है, उनका लम्बा राजनैतिक एवं प्रशासनिक अनुभव है। उनके मार्गदर्शन से हम भाजपा को नई ऊॅचाईयों पर ले जाएंगे। मध्यप्रदेश में औद्योगिकीकरण को गति देकर सबका विकास करेंगे।

 

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!