ब्रेकिंग
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ‘केंद्रीय गृह मंत्री का वर्ष-2025 का अति-उत्कृष्ट ... राह चलती युवतियों पर हमला करने वाला सीरियल कटर बदमाश भोपाल पुलिस की गिरफ्त में... रतलाम ग्रामीण विकास की 62 लाख की सौगात... विधायक डॉ पांडेय के प्रयास से मिल रही निरन्तर स्वीकृतियां.... रतलाम प्रेस क्लब ने बनाया कीर्तिमान, म.प्र, छत्तिसगढ़ में बना पहला आईएसओ प्रमाणित प्रेस क्लब.... दिलावर का आतंक.... पुलिस का जन संवाद... एसपी ने बोला निर्भीक होकर शिकायतें दर्ज कराए... सुप्रीम कोर्ट के जज की टिप्पणियाँ और मीडिया की गलत व्याख्या ले रही है बेजुबानों की जान नशे का अवैध कारोबार...MD फैक्ट्री का खुलासा... पति-पत्नी बेटी दामाद सहित 16 गिरफ्तार.... नशे में वाहन चालक के द्वारा पुलिस कर्मियों एवं SI से झूमा झटकी... बदमाशों के हौसले बुलंद... पुलिस थाने के ठीक पीछे मारपीट का वीडियो वायरल.... रतलाम जिले में दर्दनाक हादसा तीन की मौत....
कानून एवं अपराधपुलिस डायरीरतलाम

रतलाम में दो अलग-अलग स्थान पर 80 लाख की चोरी…..

रतलाम की दो पॉश कालोनियो को बनाया निशाना... लाखों के सोने चांदी के जवाहरात एवं नगदी पर किया हाथ साफ....

Publish Date: October 11, 2025

(www.csnn24.com) रतलाम में गुरुवार देर रात के दरमियान चोरों ने दो पॉश कालोनियो में 80 लाख से अधिक के माल पर हाथ साफ कर दिया। इसमें सोने चांदी के जवाहरात सहित चोर नगदी भी साथ ले गए। पूरा घटनाक्रम उसे समय हुआ है जब पुलिस मुख्यमंत्री के आगमन एवं उनकी सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी में लगी हुई थी।

रतलाम के औद्योगिक थाना क्षेत्र अंतर्गत राज बाग की अष्टविनायक कॉलोनी में  ब्यूटी पार्लर संचालिका संगीता भाटिया के सूने मकान को चोरों ने निशाना बनाया चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं वह लगभग रात को 1:42 पर मकान में पहुंचे तथा में गेट का नक्शा तोड़कर घर के दरवाजे का ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया। बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में दो व्यक्ति मुंह पर कपड़ा बांधकर घर में प्रवेश करते हुए दिखाई दे रहे हैं। यहां से कर लगभग 450 ग्राम सोने के जेवर साढ़े तीन किलो चांदी के जेवर एवं डेढ़ लाख रुपये नगदी ले गए हैं। इस प्रकार कर यहां से लगभग 60 लख रुपए का माल ले गए ।ब्यूटी पार्लर संचालिका ने बताया कि किरण टॉकीज क्षेत्र में उनका ब्यूटी पार्लर है। शुक्रवार को करवा चौथ होने के कारण वह तथा उनकी पुत्री ब्यूटी पार्लर पर भीड़ ज्यादा होने के कारण वहीं पर रुक गए थे। शुक्रवार को जब उनकी पुत्री श्रेया शाम को 4:30 बजे घर पर जेवर लेने आई तो चोरी का पता लगा इसके पश्चात पुलिस को सूचना दी गई एवं पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर चोरों की तलाश कर रही है।

दूसरी घटना शुभम विहार कॉलोनी में घटित हुई यह कॉलोनी स्टेशन रोड थाना क्षेत्र में आती है। यहां पर एक साड़ी व्यवसायी के यहाँ चोरों ने सूने घर से 20 लाख के लगभग के माल पर हाथ साफ कर दिया । चांदमल जैन की नाईयों की गली में साड़ी की दुकान है। जब चोरी की घटना हुई तब वह अपने परिवार सहित रात को 9:45 के करीब अपने भाई के घर गए थे। इसी दौरान चोरों ने यहां पर अपना जलवा दिखाया यहां से कर 160 ग्राम से अधिक का सोना आधा किलो चांदी एवं ₹40000 नगदी ले गए हैं। मार्च 2 घंटे में चोरों ने यह कारनामा कर कर दिखा दिया। चांदमल जैन जब अपने परिवार के साथ 11:45 के करीब घर पर पहुंचे तो उन्होंने पाया कि घर का ताला टूटा हुआ है तथा साड़ियां एवं सामान बिखरा हुआ है अलमारीयो के ताले भी टूटे हुए थे। इसके पश्चात उन्होंने पुलिस को सूचना दी स्टेशन रोड पुलिस प्रकरण दर्ज कर कर मामले की जांच कर रही है।

दोनों घटनाक्रम ऐसे समय में हुए हैं जब पूरे शहर में भारी मात्रा में पुलिस मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर तैनात थी। ग्रामीण अंचलों में लगातार छोरियों के बाद अब शहर की पॉश कालोनियां चोरों ने अपने निशाने पर ली है। ऐसे में कॉलोनी की सुरक्षा पर भी प्रश्न चिन्ह उठ रहा है।

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!