
Publish Date: March 15, 2023
एमपी में बोरवेल में गिरे 7 वर्षीय बच्चे की इलाज के दौरान हुई मौत, सीएम ने किया मुआवज़े का एलान करते हुए अपनी संवेदनाएं प्रकट करी हैl विदिशा (मध्यप्रदेश) में मंगलवार को बोरवेल में गिरे 7 वर्षीय बच्चे को बुधवार को बाहर निकाल लिया गया और उसकी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। एक अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बच्चे की मौत पर शोक जताया है और उन्होंने उसके परिजन को ₹4 लाख का मुआवज़ा देने का एलान किया है।





