ब्रेकिंग
3 करोड़ की एमडीएमए ड्रग्स एवं डोडाचूरा बरामद... मुंबई से लेने आए थे आरोपी... नहीं सुनाई देगी श्याम की सिटी की आवाज... इस बार पालकी पर पधार रहीं मां दुर्गा, चरणायुद्ध पर होगी विदाई सर्वपितृ अमावस्या और सूर्य ग्रहण एक साथ ! फिर कब होगा पितरों का श्राद्ध ? साई श्री अकैडमी प्रशासन ने करा सील.... परिजनों का आक्रोश... यदि आपका बच्चा भी इस स्कूल में जाता है तो हो जाइए सावधान.... मासूम के साथ नाबालिक ने करी अन्यायी हरक... डी.पी.वायर्स के संचालक अरविंद कटारिया और मैनेजर विजय सोनी के विरुद्ध न्यायालय में वाद दायर, श्रम न्य... राॅयल इंस्टीट्युट में विश्व फार्मेसी दिवस मनाया गया..... भोपाल की बैठक में रतलाम के सी.एम.राईज स्कूल की उपलब्धि पर करतलध्वनि से स्वागत.... जिले में विकास कार्यों को तेज़ी से पूरा करने पर दें जोर, समय-सीमा का सख्ती से हो पालन - प्रभारी मंत्र...
धार्मिकरतलाम

सुख समृद्धि मंगल कामना के साथ 24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ की हुई पूर्णाहूति

पर्यावरण को सहजने के लिए एक-एक वृक्ष लगाने का दिलाया संकल्प

Publish Date: January 16, 2023

रतलाम। अखिल भारतीय विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में आयोजित विराट 24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ की पूर्णाहूति रविवार को हुई। शांतिकुंज से आए यज्ञाचार्यों ने सुख-समृद्धि, रोग मुक्त, पर्यावरण संतुलन की विशेष आहूति यज्ञ में दिलाकर प्रत्येक को एक वृक्ष लगाकर पुत्रवत बड़ा करने का संकल्प दिलाया।

संगीता प्रकाश प्रभु राठौड़ द्वारा की गई दो साल की साधना की पूर्णाहूति 24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ के रूप में अखिल भारतीय विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में पूर्ण हुई। पूर्णाहूति अवसर पर पूज्य गुरुदेव पं. श्री राम शर्मा के पुराने भक्त राजस्थान के भीलवाड़ा से पधारे बह्रमचारी जी महाराज, पूर्व मंत्री व कांग्रेस नेता सज्जनसिंह वर्मा, महापौर प्रहलाद पटेल, उज्जैन भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष हर्षवर्धनसिंह कुशवाह, उज्जैन से आए प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य रामनारायण चौहान, कपिल पाल मुख्य रूप से मौजूद रहे। सुबह देव पूजन नगरनिगम आयुक्त हिमांशु भट्ट, गायत्री परिवार नगर ट्रस्टी पातीराम शर्मा, संगीता प्रकाश प्रभु राठौड़ ने किया। शांतिकुंज हरिद्वार से आए यज्ञाचार्य पं. जितेंद्र मिश्रा व इनके टोली ने महायज्ञ की प्रक्रिया संपन्न कराई। इंदौर अपर कलेक्टर राजेश धाकड़, रतलाम नगर निगम आयुक्त हिमांशु भट्ट ने सप्तनीक परिवार सहित महायज्ञ में आहूति दी। पूर्णाहूति के बाद आरती की गई। इस दौरान रतलाम भाजयुमो उपाध्यक्ष गौरव मूणत, आशिष सोनी, समाजसेवी अनिल झालानी, ईश्वरलाल पाटीदार, निम्बाहेड़ा भाजपा नगर उपाध्यक्ष गोपाल पंचौली, जगदीश पहलवान, बलवंत भाटी, डॉ. रत्नदीप निगम, दिनेश शर्मा, तरणी व्यास, युसूफ कड़पा, राजेश भरावा, जितेंद्र ठन्ना, अरविंद सोसायटी के अमित श्रीवास्तव, रामचंद्र मिशन के निलेश शुक्ला आदि मौजूद रहे। सफल कार्यक्रम पर सभी गायत्री परिवार के सदस्यों का आभार माना गया। देव मंच की व्यवस्था शिवपाल छप्री ने संभाली। संचालन गायत्री परिवार के विकास शैवाल ने किया।

समाज के अग्रजों का किया सम्मान
महायज्ञ की पूर्णाहूति के मौके पर समाज में विशेष योगदान देने वाले समाजसेवियों व अग्रजों का सम्मान किया गया। पद्मश्री से सम्मानित डॉ. लीला जोशी, अचल शुक्ला, ओमप्रकाश त्रिवेदी, राजाराम मोतियानी, मोहनमुरली वाला के नहीं आने पर उनके भाई, डॉ. ऋतम उपाध्याय, सत्यदेव मलिक, अशोक अग्रवाल, वाल्मिकी समाज से कमल भाटी, क्षेत्र के दरोगा मुकेश का सम्मान गायत्री परिवार मुख्य ट्रस्टी पातीराम राम शर्मा, युवा प्रकोष्ठ के विवेक चौधरी, एमएम साहू ने गायत्री मंत्र का दुपट्टा व पूज्य गुरुदेव का साहित्य भेंट कर सम्मान किया। क्षेत्रीय पार्षद मनीषा विजयसिंह चौहान का भी सम्मान किया गया। सफल आयोजन को लेकर परशुराम ब्राह्मण महासभा एवं राठौड़ तेली समाज द्वारा गायत्री परिवार रतलाम नगर के मुख्य ट्रस्टी पातीराम शर्मा व प्रकाश प्रभु राठौड़ का साफा बांधकर सम्मान किया। गायत्री परिवार के अग्रज युग व्यास से सम्मानित डीपी चौधरी का सम्मान श्री यज्ञाचार्यों द्वारा किया गया। यज्ञाचार्यों का सम्मान गायत्री परिवार के सदस्यों द्वारा किया गया।

गायत्री मंत्र की शक्ति पूरी दुनिया पहचान रही है- सज्जनसिंह वर्मा
गायत्री परिवार से जुड़ प्रकाश प्रभु राठौड़ व उनकी धर्मपत्नी ने 2 साल अनुष्ठान किया है।  गायत्री परिवार पर उनका विश्वास है। गायत्री मंत्र की शक्ति पूरी दुनिया पहचान रही है। कलयुग में कठिन सफर पार करना इतना आसान नहीं है। लेकिन जिस व्यक्ति ने गायत्री मंत्र कंठस्थ कर लिया, उसका कोई भी कुछ नहीं बिगाड़ सकता। चाहे वह कलयुग हो या अन्य कोई युग हो।

उक्त बात पूर्व मंत्री व कांग्रेस नेता सज्जनसिंह वर्मा ने महायज्ञ स्थल पर श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कही। श्री वर्मा ने कहा कि एक मात्र गायत्री मंत्र है जिसकी शक्ति से संसार चल रहा है। कलयुग जैसे कठिन समय में जीवन को अच्छे तरीके से जी पा रहे हैं। सनातन धर्म चारों तरफ फैला है। चारों तरफ इसके रक्षक है। पूज्य गुरुदेव पं. श्री राम शर्मा के विचार अनादीकाल तक हम सबके कानों में गूंजते रहेंगे। सास्वत सत्य है कि एक ऐसी पवित्र आत्मा के विचार कभी मिटाए नहीं जा सकते। वर्तमान में गौमता कष्ट में है। एक गौमाता के प्राण की रक्षा कर लेना चारों तीर्थ जाने की जरुरुत नहीं पड़ेगी। गायत्री परिवार से जुड़ कर प्रभु राठौड़ जैसे लोग धर्म की गंगा को आगे बढ़ाते रहे। सनातन धर्म हमेशा-हमेशा सर्वोच्च पताका पर रहेगा। हम सब मिलकर यह कोशिश करे। इस दौरान श्री वर्मा का स्वागत गायत्री परिवार के मुख्य ट्रस्टी पातीराम शर्मा, जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष प्रकाश प्रभूु राठौड़, युवा प्रकोष्ठ के विवेक चौधरी ने गायत्री मंत्र का दुपट्टा व गुरुदेव का साहित्य भेंट कर किया।

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com Artist by Passion, Journalist by Profession. MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm. Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker, Podcastor and Blogger. Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry. Member of AWBI & PFA India.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!