ब्रेकिंग
रॉयल कॉलेज का ऐतिहासिक कीर्तिमान... MBA, BBA और BCA के 10 विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय की प्रावीण्... कैबिनेट मंत्री काश्यप ने प्रदेश अध्यक्ष को जताई शोक संवेदना... हार्टफुलनेस के प्रणेता पद्म भूषण ‘‘दाजी’’ रतलाम में कराएंगे तीर्थंकर ऋषभदेवजी के प्रवर्तित राजयोग पर... ट्रक ड्राइवर की पिट पिट कर हत्या... ट्रक से पानी के छीटे उड़ने पर... शंका में कर दी हत्या... नाबालिक युवती की हत्या... परिजनों ने चार लड़कों पर लगाया आरोप... बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ परिजन भैविन माइंड स्कूल में ‘ओपन हाउस’ व अभिभावक चर्चा आयोजित..... भेविंन माइंड स्कूल... रतलाम के शिक्षा जगत में एक नया अध्याय लिखने को तैयार.... New Delhi में शिक्षाविदों और शोधकर्ताओं के विचारों से सजी Caste Census and Deepening of Social Justi... रतलाम की लालबाग एवेन्यू में पशु क्रूरता का शर्मनाक और दिल दहला देने वाला वीडियो हुआ वायरल HOLI 2026 : होलिका पूजन और दहन 2 मार्च की रात में किया जाएगा , जबकि रंगभरी होली 4 मार्च 2026 को मनाई...
धार्मिक

श्रावण माह 11 जुलाई 2025 से प्रारंभ, जानिए इस महीने क्यों होती है शिव पूजा फलदायी ?

हिंदू पंचांग के अनुसार श्रावण मास की शुरुआत आषाढ़ पूर्णिमा के अगले दिन से होती है

Publish Date: July 11, 2025

www.csnn24.com| सनातन धर्म में वर्षभर के बारह महीनों में श्रावण मास (सावन) का विशेष धार्मिक, आध्यात्मिक और पौराणिक महत्व माना गया है। यह मास भगवान शिव को समर्पित होता है और इसी महीने में उनकी आराधना करने से भक्तों को शीघ्र फल की प्राप्ति होती है। हिंदू पंचांग के अनुसार श्रावण मास की शुरुआत आषाढ़ पूर्णिमा के अगले दिन से होती है और यह मास श्रावण पूर्णिमा तक चलता है। यह समय वर्षा ऋतु का होता है जब प्रकृति हरी-भरी हो जाती है और वातावरण में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार होता है।

सावन 2025 प्रारंभ तिथि और समाप्ति तिथि

उत्तर भारत में यह शुक्रवार, 11 जुलाई से शनिवार, 9 अगस्त तक और दक्षिण एवं पश्चिमी भारत में 25 जुलाई से 23 अगस्त तक मनाया जाएगा। 

सोमवार व्रत तारीख दिन
प्रथम सावन सोमवार व्रत 14 जुलाई, 2025 सोमवार
दूसरा सावन सोमवार व्रत 21 जुलाई, 2025 सोमवार
तीसरा सावन सोमवार व्रत 28 जुलाई, 2025 सोमवार
चौथा सावन सोमवार व्रत 4 अगस्त, 2025 सोमवार

 

व्रत त्योहार की लिस्ट 

  • 12 जुलाई शनिवार जया पार्वती व्रत
  • 15 जुलाई मंगलवार नाग पंचमी (कृष्‍ण पक्ष)
  • 16 जुलाई बुधवार कर्क संक्रांति
  • 17 जुलाई गुरुवार कालाष्टमी
  • 21 जुलाई सोमवार सावन का दूसरा सोमवार व्रत, कामिका एकादशी
  • 22 जुलाई मंगलवार भौम प्रदोष व्रत
  • 23 जुलाई बुधवार सावन शिवरात्रि
  • 24 जुलाई गुरुवार हरियाली अमावस्या
  • 27 जुलाई रविवार हरियाली तीज
  • 29 जुलाई मंगलवार नाग पंचमी (शुक्‍ल पक्ष)
  • 31 जुलाई गुरुवार तुलसीदास जयंती
  • 5 अगस्त मंगलवार श्रावण पुत्रदा एकादशी
  • 6 अगस्त बुधवार प्रदोष व्रत
  • 8 अगस्त शुक्रवार वरलक्ष्मी व्रत
  • 9 अगस्त शनिवार रक्षाबंधन, नारली पूर्णिमा, श्री सत्यनारायण व्रत

सावन में शिव पूजा क्यों होती है फलदायक ?

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, समुद्र मंथन के समय जब देवता और असुरों ने मिलकर समुद्र मंथन किया तो चौदह रत्नों के साथ कालकूट विष भी निकला। यह विष इतना प्रचंड और घातक था कि उससे तीनों लोकों में हाहाकार मच गया। तब समस्त देवताओं और ऋषियों के आग्रह पर भगवान शिव ने इस विष को अपनी कंठ में धारण किया जिससे उनका कंठ नीला पड़ गया और वे ‘नीलकंठ’ कहलाए। विष के प्रभाव को शांत करने के लिए देवताओं ने उन्हें गंगाजल अर्पित किया और बेलपत्र, धतूरा, आक आदि से उनका अभिषेक किया। मान्यता है कि यह समुद्र मंथन श्रावण मास में ही हुआ था। इसलिए इस मास में शिवजी का जलाभिषेक, बेलपत्र अर्पण, उपवास, रुद्राभिषेक और महामृत्युंजय मंत्र का जाप अत्यंत फलदायक माना गया है।

श्रावण मास के अन्य धार्मिक पक्ष

धर्म और साधना का चातुर्मास का विशेष समय यह मास तप, उपवास, ब्रह्मचर्य और संयम का प्रतीक है। साधक इस मास में विशेष रूप से शिव पुराण, रुद्राष्टाध्यायी, शिव तांडव स्तोत्र आदि का पाठ करते हैं। श्रावण मास में जो भी संकल्प लेकर पूजा की जाती है, वह शीघ्र ही पूर्ण होती है। यह समय मनोकामनाओं की पूर्ति का मास है। महिलाएं और पुरुष सावन के सोमवार को व्रत रखकर शिवजी से उत्तम जीवनसाथी, संतान सुख, सुख-शांति और समृद्धि की कामना करते हैं। यह व्रत अत्यंत फलप्रद माना जाता है।  इस मास में लाखों शिवभक्त गंगाजल लाकर शिवलिंग का अभिषेक करते हैं। यह यात्रा भक्ति, त्याग और आत्मसमर्पण की प्रतीक मानी जाती है।

 

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!