ब्रेकिंग
रॉयल कॉलेज का ऐतिहासिक कीर्तिमान... MBA, BBA और BCA के 10 विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय की प्रावीण्... कैबिनेट मंत्री काश्यप ने प्रदेश अध्यक्ष को जताई शोक संवेदना... हार्टफुलनेस के प्रणेता पद्म भूषण ‘‘दाजी’’ रतलाम में कराएंगे तीर्थंकर ऋषभदेवजी के प्रवर्तित राजयोग पर... ट्रक ड्राइवर की पिट पिट कर हत्या... ट्रक से पानी के छीटे उड़ने पर... शंका में कर दी हत्या... नाबालिक युवती की हत्या... परिजनों ने चार लड़कों पर लगाया आरोप... बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ परिजन भैविन माइंड स्कूल में ‘ओपन हाउस’ व अभिभावक चर्चा आयोजित..... भेविंन माइंड स्कूल... रतलाम के शिक्षा जगत में एक नया अध्याय लिखने को तैयार.... New Delhi में शिक्षाविदों और शोधकर्ताओं के विचारों से सजी Caste Census and Deepening of Social Justi... रतलाम की लालबाग एवेन्यू में पशु क्रूरता का शर्मनाक और दिल दहला देने वाला वीडियो हुआ वायरल HOLI 2026 : होलिका पूजन और दहन 2 मार्च की रात में किया जाएगा , जबकि रंगभरी होली 4 मार्च 2026 को मनाई...
धार्मिक

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विश्व कल्याण की मंगलकामना कर स्थापित की धर्मध्वजा

108 पवित्र तीर्थ स्थलों की रज व नदियों के जल का हुआ पूजन

Publish Date: January 9, 2023

दिक मंत्रोच्चार के साथ विश्व कल्याण की मंगलकामना कर 24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ की धर्मध्वजा रविवार को यज्ञस्थल पर स्थापित की गई। धर्मध्वजा के साथ ही 108 पवित्र तीर्थस्थल, सप्त सागर, 12 ज्योतिर्लिंग की रज व नदियों के जल का पूजन वंदन एवं स्थापना की गई।संगीता प्रकाश प्रभु राठौड़ द्वारा 24, 24 हजार के गायत्री मंत्र जाप के 24 महापुश्चरण 24 महीने में अभिनव साधना की गई है। पूज्य गुरूदेव एवं मां गायत्री की असीम अनुकम्पा से अब संपन्न हुई साधना की महापूर्णाहुति विराट 24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ व प्रज्ञा पुराण कथा, तुलसी विवाह के आयोजन के रूप में की जा रही है। सारे कार्यक्रम अखिल विश्व गायत्री परिवार शांति कुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में 12 जनवरी से 15 जनवरी तक होंगे।

आयोजन स्थल राजीव गांधी सिविक सेंटर परिसर स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर के पास महायज्ञ स्थल पर धर्मध्वजा की स्थापना मंत्रोच्चार के साथ गायत्री परिवार के आचार्य डॉ. आईपी त्रिवेदी, दलबीर चौधरी द्वारा करवाई गई। सर्वप्रथम मां गायत्री व पूज्य गुरूदेव के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलित किया गया। इसके बाद धर्मध्वजा, रज व पवित्र नदियों के जल की पूजा हुई। गायत्री परिवार के पं. शिवपाल छपरी द्वारा प्रशिक्षित बच्चों की टोली नेेे विशेष रूप से उपस्थित रहकर वैदिक मंत्रोच्चार किया। पूज्य गुरुदेव द्वारा रचित सत्संकल्प पत्र का पाठ अर्जुन सिंह चौहान ने किया।

धर्म ध्वजा की स्थापना व पूजा संगीता प्रकाश प्रभु राठौड़, मुख्य ट्रस्टी पातीराम शर्मा के साथ पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा, समाजसेवी अनिल झालानी, मनोहर पोरवाल, सनातन सोशल ग्रुप के मुन्नालाल शर्मा, अनिल पुरोहित, पवन सोमानी, गोविंद काकानी, राजेंद्रसिंह गोयल, डॉ. रत्नदीप निगम, विश्वहिंदू परिषद के विभाग मंत्री दीपक व्यास, पार्षद निशा सोमानी, मनीषा चौहान, सोहनलाल व्यास, विजयसिंह चौहान, मोहन लाल धभाई, पंतजलि युवा भारत जिला प्रभारी विशाल शर्मा, श्यामलाल राठौर, मनोहर राठौर, एमएस साहू आदि की उपस्थिति में हुई। कार्यक्रम का संचालन करते हुए विवेक चौधरी ने आयोजन की रूपरेखा व गायत्री परिवार के प्रकल्पों को विस्तार से बताया। इस दौरान सुरेंद्रसिंह ठाकुर, जय किरण वर्मा, संस्कार शर्मा, दामोदर शर्मा, प्रदीप सिंह, प्रदीप गुप्ता, महेश चौहान, मुरलीधर, राठौड़, लक्ष्मी शर्मा, कुसुम चौहान, प्रगति गुप्ता, प्रेमलता साहू, ऋतु सैनी, सुनीता शर्मा, हेमा निरंजनी, प्रेम राव, उर्मिला शर्मा, शशि त्रिवेदी, मनोहर राठौड़, गोवर्धन लोहार, आशीष सिंह, श्यामलाल भावसार, अशोकसिंह देवड़ा, भावेश छपोला, गोपी शर्मा, दिनेश मालवीय, जयराम श्रीवास, एनके सोनी, अजय उपाध्याय, परितोष जोशी, नरेंद्र पाठक, एसपी शर्मा, सुनील तिवारी, कांतिलाल राठौड़, दीपक साहू, राजेश धाकड़ आदि गायत्री परिजन के अलावा गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे। आभार मुख्य ट्रस्टी गायत्री परिवार नगर रतलाम पातीराम शर्मा ने माना।

गायत्री परिवार ने विश्व में जलाई अलख
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाजसेवी मनोहर पोरवाल ने कहा कि गायत्री परिवार छोटा परिवार नहीं है। पूज्य गुरूदेव के नेतृत्व में गायत्री परिवार ने पूरे विश्व में एक अलख जगाई है। समाज को सही दिशा देने का कार्य गायत्री परिवार द्वारा किया जा रहा है। विश्वहिंदू परिषद के विभाग मंत्री दीपक व्यास ने कहा कि गायत्री परिवार द्वारा बड़े पुण्य का कार्य किया जा रहा है। जाति, धर्म, संप्रदाय को एक करने की समरसता का कार्य गायत्री परिवार अहम रूप से कर रहा है। क्षेत्रीय पार्षद पति विजयसिंह चौहान ने कहा कि हमारे लिए पुण्य गौरव की बात है कि प्रकाश प्रभु राठौड़ की धर्मपत्नी संगीता राठौड़ द्वारा 2 वर्ष के अनुष्ठान की पूर्णाहूति पर 24 कुण्डीय महायज्ञ किया जा रहा है। जो कि रतलाम के लिए सौभाग्य की बात है। गायत्री परिवार झार?ा महिदपुर के ट्रस्टी हरिओम शर्मा, पंतजलि युवा भारत जिला प्रभारी विशाल शर्मा ने भी संबोधित किया।

कलश यात्रा से होगी शुरूआत
गायत्री महायज्ञ की शुरूआत विराट कलश यात्रा के साथ होगी। 12 जनवरी को कलश यात्रा दोपहर 2 बजे कालिका माता मंदिर प्रांगण से निकलेगी। जो कि गुलाब चक्कर से होते नगर निगम तिराहा, पैलेस रोड, डालूमोदी बाजार, गणेश देवरी, धानमंडी रानी जी का मंदिर, शहर सराय, लोकेंद्र टॉकिज से होते हुए गायत्री महायज्ञ स्थल पर पहुंचेगी।

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!