ब्रेकिंग
3 करोड़ की एमडीएमए ड्रग्स एवं डोडाचूरा बरामद... मुंबई से लेने आए थे आरोपी... नहीं सुनाई देगी श्याम की सिटी की आवाज... इस बार पालकी पर पधार रहीं मां दुर्गा, चरणायुद्ध पर होगी विदाई सर्वपितृ अमावस्या और सूर्य ग्रहण एक साथ ! फिर कब होगा पितरों का श्राद्ध ? साई श्री अकैडमी प्रशासन ने करा सील.... परिजनों का आक्रोश... यदि आपका बच्चा भी इस स्कूल में जाता है तो हो जाइए सावधान.... मासूम के साथ नाबालिक ने करी अन्यायी हरक... डी.पी.वायर्स के संचालक अरविंद कटारिया और मैनेजर विजय सोनी के विरुद्ध न्यायालय में वाद दायर, श्रम न्य... राॅयल इंस्टीट्युट में विश्व फार्मेसी दिवस मनाया गया..... भोपाल की बैठक में रतलाम के सी.एम.राईज स्कूल की उपलब्धि पर करतलध्वनि से स्वागत.... जिले में विकास कार्यों को तेज़ी से पूरा करने पर दें जोर, समय-सीमा का सख्ती से हो पालन - प्रभारी मंत्र...
धार्मिक

माघ मास 2023 शुरू, इसमें भगवान विष्णु के माधव रूप की पूजा का विधान

पवित्र महीना शुरू

Publish Date: January 7, 2023

माघ मास 7 जनवरी, शनिवार से शुरू हो गया है। जो कि 5 फरवरी रविवार तक रहेगा। इस महीने के स्वामी माधव हैं। ये भगवान  विष्णु और कृष्ण का ही नाम है। इस महीने में सहस्त्रांशु नाम के सूर्य की पूजा करने का विधान अग्नि पुराण में बताया गया है।

माघ मास में भगवान विष्णु, कृष्ण और सूर्य पूजा की परंपरा है। ऐसा करने से जाने-अनजाने में हुए पाप खत्म हो जाते हैं। इसलिए माघ मास को पाप खत्म करने और पुण्य देने वाला महीना कहा गया है।

पुरी के ज्योतिषाचार्य डॉ. गणेश मिश्र बताते हैं कि इस पवित्र महीने में स्नान का बहुत महत्व है। यानी माघ में पवित्र नदियों के जल से नहाना चाहिए। ऐसा न कर पाएं तो घर पर ही गंगाजल या किसी भी पवित्र नदी के जल की कुछ बूंदे पानी में डालकर नहाने से भी तीर्थ स्नान करने जितना पुण्य मिलता है। पद्म पुराण में माघ मास का महत्व बताते हुए कहा गया है कि इस महीने में स्नान करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं और सभी पापों से मुक्ति मिलती है। इस महीने में स्नान करने से हजारों अश्वमेध यज्ञ कराने के बाराबर पुण्य फल मिलता है। वहीं, प्रयागराज के संगम में माघ मास के दौरान स्नान करने से कभी न खत्म होने वाला पुण्य मिलता है।

 माघ मास में हर दिन प्रयाग संगम पर नहाने से सुख, सौभाग्य, धन और संतान प्राप्ति होती है और मृत्यु के बाद मोक्ष भी मिल जाता है। भगवान विष्णु का धाम मिलता है। पूरे माघ महीने में प्रयागराज के संगम में नहाने से कई यज्ञों को करने जितना पुण्य भी मिलता है। साथ ही सोना, भूमि और गौदान करने का पुण्य भी माघ मास में तीर्थ स्नान करने से मिलता है।

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com Artist by Passion, Journalist by Profession. MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm. Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker, Podcastor and Blogger. Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry. Member of AWBI & PFA India.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!