ब्रेकिंग
रॉयल कॉलेज का ऐतिहासिक कीर्तिमान... MBA, BBA और BCA के 10 विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय की प्रावीण्... कैबिनेट मंत्री काश्यप ने प्रदेश अध्यक्ष को जताई शोक संवेदना... हार्टफुलनेस के प्रणेता पद्म भूषण ‘‘दाजी’’ रतलाम में कराएंगे तीर्थंकर ऋषभदेवजी के प्रवर्तित राजयोग पर... ट्रक ड्राइवर की पिट पिट कर हत्या... ट्रक से पानी के छीटे उड़ने पर... शंका में कर दी हत्या... नाबालिक युवती की हत्या... परिजनों ने चार लड़कों पर लगाया आरोप... बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ परिजन भैविन माइंड स्कूल में ‘ओपन हाउस’ व अभिभावक चर्चा आयोजित..... भेविंन माइंड स्कूल... रतलाम के शिक्षा जगत में एक नया अध्याय लिखने को तैयार.... New Delhi में शिक्षाविदों और शोधकर्ताओं के विचारों से सजी Caste Census and Deepening of Social Justi... रतलाम की लालबाग एवेन्यू में पशु क्रूरता का शर्मनाक और दिल दहला देने वाला वीडियो हुआ वायरल HOLI 2026 : होलिका पूजन और दहन 2 मार्च की रात में किया जाएगा , जबकि रंगभरी होली 4 मार्च 2026 को मनाई...
इंस्पिरेशनलखेल जगतरतलाम

नेशनल पैरा ओलंपिक चैंपियन अब्दुल कादिर इंदौरी ने रतलाम ही नहीं देश का भी नाम कर दिया रोशन….

दुबई में तीन गोल्ड एक ब्रॉन्ज मेडल किया हासिल...

Publish Date: December 13, 2025

(www.csnn24.com) रतलाम रतलाम के अब्दुल कादिर इंदौरी ने दुबई में आयोजित एशियन यूथ पैरा गेम्स 2025 में तैराकी स्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 50 मीटर बैकस्ट्रोक (S1-5) में गोल्ड 100 मीटर फ्री स्टाइल में गोल्ड, 50 मीटर फ्री स्टाइल में गोल्ड और 50 मीटर बटरफ्लाई (S2-7) में ब्रॉन्ज सहित कुल तीन गोल्ड और एक ब्रॉन्ज पदक जीते। तथा रतलाम के साथ-साथ पूरे देश का नाम रोशन किया।

अब्दुल कादिर इंदौरी मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के रहने वाले हैं और पैरा तैराकी में राष्ट्रीय चैंपियन रह चुके दुबई इवेंट में उन्होंने भारत का नाम रोशन किया, जहां पैरालंपिक कमेटी ऑफ इंडिया ने उनकी समर्पण और अनुशासन की सराहना की।

अब्दुल का जन्म रतलाम में हुआ, बचपन में एक हादसे के दौरान दोनों हाथ गंवा देने के पश्चात जहां उन्होंने चुनौतियों के बावजूद तैराकी में अब तक तीन गोल्ड और आठ सिल्वर मेडल जीते हैं।

अब्दुल कादिर इंदौरी ने राष्ट्रीय पैरा तैराकी चैंपियनशिप्स में लगातार मजबूत प्रदर्शन किया है, जिसमें कई स्वर्ण पदक और राष्ट्रीय रिकॉर्ड शामिल हैं। वे मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए S5 क्लास में उल्लेखनीय सफलताएं हासिल कर चुके हैं।

प्रमुख राष्ट्रीय उपलब्धियां:-

2021 बैंगलोर नेशनल पैरा-स्विमिंग चैंपियनशिप: 3 स्वर्ण पदक 2017 उदयपुर XVII नेशनल पैरा-स्विमिंग चैंपियनशिप: 2 स्वर्ण और 1 रजत पदक 2016 जयपुर XVI नेशनल पैरा-स्विमिंग चैंपियनशिप: 2 स्वर्ण और 1 रजत पदक हालिया रिकॉर्ड्स:-

मार्च 2024 ग्वालियर नेशनल्स में S5 क्लास में अब्दुल ने 50m फ्रीस्टाइल (0:44.59), 100m फ्रीस्टाइल (1:14.12) और 200m फ्रीस्टाइल (1:38.32) में नेशनल रिकॉर्ड स्थापित किए। 2024 सिटि पैरा स्विमिंग वर्ल्ड सीरीज (मिस्र) में भी उन्होंने पदक जीते, जो राष्ट्रीय स्तर पर अब्दुल की सफलता और प्रगति का सूचक है।

अब्दुल कादिर इंदौरी ने S5 क्लास में भारतीय पैरा तैराकी रिकॉर्ड मुख्यतः 2024 में ग्वालियर नेशनल पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप के दौरान स्थापित किए।रिकॉर्ड्स की तारीखें :-

मार्च 2024, ग्वालियर नेशनल पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप: 50m फ्रीस्टाइल (S5) – 0:44.59 सेकंड मार्च 2024, ग्वालियर नेशनल पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप: 100m फ्रीस्टाइल (S5) – 1:14.12 मिनट मार्च 2024, ग्वालियर नेशनल पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप: 200m फ्रीस्टाइल (S5) – 1:38.32 मिनिट।

 

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!