ब्रेकिंग
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ‘केंद्रीय गृह मंत्री का वर्ष-2025 का अति-उत्कृष्ट ... राह चलती युवतियों पर हमला करने वाला सीरियल कटर बदमाश भोपाल पुलिस की गिरफ्त में... रतलाम ग्रामीण विकास की 62 लाख की सौगात... विधायक डॉ पांडेय के प्रयास से मिल रही निरन्तर स्वीकृतियां.... रतलाम प्रेस क्लब ने बनाया कीर्तिमान, म.प्र, छत्तिसगढ़ में बना पहला आईएसओ प्रमाणित प्रेस क्लब.... दिलावर का आतंक.... पुलिस का जन संवाद... एसपी ने बोला निर्भीक होकर शिकायतें दर्ज कराए... सुप्रीम कोर्ट के जज की टिप्पणियाँ और मीडिया की गलत व्याख्या ले रही है बेजुबानों की जान नशे का अवैध कारोबार...MD फैक्ट्री का खुलासा... पति-पत्नी बेटी दामाद सहित 16 गिरफ्तार.... नशे में वाहन चालक के द्वारा पुलिस कर्मियों एवं SI से झूमा झटकी... बदमाशों के हौसले बुलंद... पुलिस थाने के ठीक पीछे मारपीट का वीडियो वायरल.... रतलाम जिले में दर्दनाक हादसा तीन की मौत....
जावरारतलामरतलाम ग्रामीण

निर्दलीय प्रत्याशी डॉ. अभय ओहरी ने किया 24 गांवों में जनसंपर्क, चौपाल लगाकर की चर्चा

अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने पर भाजपा ने जेल भेजा, अब हम मिलकर इनको घर भेजेंगे - डॉ. ओहरी

Publish Date: November 4, 2023

(www.csnn24.com) | रतलाम। ग्रामीण विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी व जयस नेता डॉ. अभय ओहरी ने चुनावी रण का खुलकर आगाज कर दिया है। नामांकन वापसी के सारे कयास झूठे साबित करते हुए डॉ. ओहरी ने कांग्रेस व भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शुक्रवार को डॉ. ओहरी ने राजपुरा, करमदी, तीतरी, टांडापाड़ा, पिपलखुंटा सहित 24 गांवो में जनसंपर्क व चौपाल बैठक का आयोजन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने डॉ. ओहरी का स्वागत किया। ग्रामीणों ने पगड़ी बांधकर व शाल श्रीफल भेंटकर डॉ ओहरी को अग्रिम जीत के लिए शुभकामनाएं दी।

 

डॉ. ओहरी ने चौपाल के दौरान कहा की हमने कांग्रेस पार्टी पर भरोसा जताया। पिछले 5 सालों से उनका सहयोग किया। कांग्रेस के पास स्थानीय में ही 8 से 10 उममीदवार थे। मगर कांग्रेस ने सभी को धोखे में रखकर बाहरी को मौका दिया। कांग्रेस के उम्मीदवार पिछले 5 सालों से तो जिले में नोकरी तक नहीं कर रहे। चुनाव पास आते ही यहां शनिवार रविवार आते और खास खास लोगों से मिलकर चले जाते। इनका आम लोगों से और उनकी समस्या से कोई रिश्ता नहीं है। में आपके पास आपका सेवक बनकर आया हूं। हमारे जयस के कार्यकर्ता पूरी मेहनत व लगन के साथ लगे है। जनता के आशीर्वाद से और जयस के भाइयों की मेहनत से हम जरूर जीत हासिल करेंगे।

डॉ. ओहरी ने कांग्रेस व भाजपा दोनो पर पलटवार किया। उन्होंने कहा की कांग्रेस ने बाहरी उम्मीदवार लाकर जनता का अपमान किया। वहीं भाजपा ने कुशासन नीतियों के तहत आदिवासी भाइयों की जमीनें छीनी है। अन्याय के खिलाफ लड़ने पर भाजपा सरकार ने हमे जेल भेजा, अब जनता और हम मिलकर इनको घर भेजेंगे। भाजपा ने एक ऐसा उम्मीदवार उतारा जो पहले विधायक रहते यह कहता था कि मेरी कोई नहीं सुनता है। हमारी ग्रामीण की जनता यह जानती है की हमें शिक्षित, युवा ब योग्य विधायक चाहिये। जिसकी शासन व प्रशासन दोनो सुने और हम यह ताकत पहले से रखते है।

 

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!