कानून एवं अपराधदेश
देश में 2014-21 के बीच महिलाओं के प्रति अपराधों के 29.51 लाख मामले हुए दर्ज : सरकार

Publish Date: March 29, 2023
(www.csnn24.com)देश में 2014-21 के बीच महिलाओं के प्रति अपराधों के 29.51 लाख मामले हुए दर्ज : सरकार
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने लोकसभा में बताया है कि देशभर में 2014-21 के बीच महिलाओं के खिलाफ अलग-अलग अपराधों के 29,50,846 मामले दर्ज हुए हैं। मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, इस समयावधि के दौरान महिलाओं के प्रति 2021 में सर्वाधिक 4,28,278 केस दर्ज हुए हैं। वहीं, 2014-21 के बीच बच्चों के खिलाफ अलग-अलग अपराधों के 9,87,374 मामले दर्ज हुए हैं।