ब्रेकिंग
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ‘केंद्रीय गृह मंत्री का वर्ष-2025 का अति-उत्कृष्ट ... राह चलती युवतियों पर हमला करने वाला सीरियल कटर बदमाश भोपाल पुलिस की गिरफ्त में... रतलाम ग्रामीण विकास की 62 लाख की सौगात... विधायक डॉ पांडेय के प्रयास से मिल रही निरन्तर स्वीकृतियां.... रतलाम प्रेस क्लब ने बनाया कीर्तिमान, म.प्र, छत्तिसगढ़ में बना पहला आईएसओ प्रमाणित प्रेस क्लब.... दिलावर का आतंक.... पुलिस का जन संवाद... एसपी ने बोला निर्भीक होकर शिकायतें दर्ज कराए... सुप्रीम कोर्ट के जज की टिप्पणियाँ और मीडिया की गलत व्याख्या ले रही है बेजुबानों की जान नशे का अवैध कारोबार...MD फैक्ट्री का खुलासा... पति-पत्नी बेटी दामाद सहित 16 गिरफ्तार.... नशे में वाहन चालक के द्वारा पुलिस कर्मियों एवं SI से झूमा झटकी... बदमाशों के हौसले बुलंद... पुलिस थाने के ठीक पीछे मारपीट का वीडियो वायरल.... रतलाम जिले में दर्दनाक हादसा तीन की मौत....
कानून एवं अपराधपुलिस डायरीरतलाम

थाना स्टेशन रोड थाना आलोट एवं जीआरपी के द्वारा अवैध शराब जप्त तीन अलग-अलग करवाई……

Publish Date: August 3, 2025

(www.csnn24.com) रतलाम में अभी शराब के कारोबार पर पुलिस की करवाई लगातार जारी है जिसके चलते शराब माफिया में हड़कंप मचा हुआ है। थाना स्टेशन रोड के अंतर्गत पुलिस ने 60000 की अवैध विदेशी मदिरा जप्त कर कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया किया है इस शराब की कीमत 60.000 रुपए बताई जा रही है। तो वही खाना आलोट अंतर्गत पुलिस के द्वारा लगभग 100000 की अवैध देसी विदेशी मदिरा जप्त की गई है। इस पूरी कार्रवाई में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। तो वहीं जीआरपी पुलिस के द्वारा भी दो स्कूटी से अवैध शराब जप्त की गई है जिसकी कीमत 74000 रुपए के लगभग है। इसमें दो आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।

*थाना स्टेशन रोड रतलाम पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध कारवाई

पुलिस अधीक्षक रतलाम  अमित कुमार के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  राकेश खाखा एवं नगर पुलिस अधीक्षक रतलाम  सत्येंद्र घनघोरिया के मार्गदर्शन मे थाना स्टेशन रोड पुलिस द्वारा मुखबीर की सूचना के आधार पर अवैध शराब पकडने मे सफलता मिली है।

*घटना का विवरण–* दिनांक 02/08/2025 को थाना स्टेशन रोड पुलिस टीम के द्वारा मुखबिर द्वारा प्राप्त हुई की मनोहर गली स्थित नितिन के मकान के पास बने बाड़े में अवैध शराब रखी हुई है। सूचना के आधार पर आरोपी नितिन पाल के घर के पास बने बाड़े के पास आरोपियों के कब्जे से अवैध शराब जप्त की गई जिसमें विभिन्न ब्रांड्स की अँग्रेजी शराब की 54 बॉटल और स्टॉक बियर की 48 कैन कुल मात्रा 64.5 लीटर कुल कीमती करीबन 60,000 रुपये जप्त की गई। आरोपियों की गिरफ्तार का 34[2] आबकारी एक्ट के अंतर्गत पंजीबद्ध किया गया।

गिरफ्तार आरोपी
*01. नितिन पाल पिता जय नारायण पाल उम्र 19 साल निवासी मनोहर गली स्टेशन रोड रतलाम*

*02. विवेक सिंह चौहान पिता शैलेंद्र सिंह चौहान 20 साल निवासी गोविंद नगर रतलाम पब्लिक स्कूल के पास रतलाम*

*जप्त मशरूका –* अँग्रेजी शराब की 54 बॉटल, स्टॉक बियर की 48 कैन कुल मात्रा 64.5 लीटर कुल कीमती करीबन 60,000 रुपये

*सराहनीय भूमिका–* उक्त कार्यवाही में निरीक्षक स्वराज डाबी, ASI देवेंद्र सिंह सेंगर, प्रआर मुकेश चौहान, आरक्षक अनिल सोलंकी, आर राकेश निनामा, आरक्षक राहुल मारू की सराहनीय भूमिका रही।

अल्टो कार से भारी मात्रा मे अवैध शराब का परिवहन करते हुये आरोपी को पकडने मे थाना आलोट रतलाम पुलिस को मिली सफलता

अधीक्षक महोदय  अमित कुमार के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय  राकेश खाखा, अनुविभागीय अधिकारी  पल्लवी गौर के मार्गदर्शन मे थाना आलोट पुलिस द्धारा मुखबीर की सूचना पर अल्टो कार से अवैध शराब का परिहवहन करते आरोपी को पकडने मे सफलता मिली है।

*घटना का विवरण –* घटना का विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 02.08.2025 को प्राप्त मुखबीर सुचना पर कार्यवाही करते डाबडिया फंटा से आगे तालोद मेन रोड ग्राम तालोद पर तालोद तरफ से आती हुई एक मारुती सुजुकी अल्टो कार क्र. क्र.MP 43 CA 7884 को चेक करते कार के अंदर भारी मात्रा मे अवैध शराब की पेटिया भरी मिली जिस पर उक्त शराब की पेटियो व घटना मे प्रयुक्त कार को विधिवत आरोपी शिवराज सिंह पिता नैपालसिंह जाति सोधिया राजपुत उम्र 32 साल निवासी कलसिया के कब्जे से जप्त की गई एवं थाने पर आरोपी के विरुद्ध अप क्र 503/2025 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया है। आरोपी को न्यायालय पेश कर पीआर प्राप्त कर अवैध शराब के सम्बंध मे पूछताछ की जाकर विवेचना की जा रही है।

*नाम आरोपी-* शिवराज सिंह पिता नैपालसिंह जाति सोधिया राजपुत उम्र 32 साल निवासी कलसिया थाना आलोट

*पूर्व आपराधिक रिकार्ड –* थाना आलोट पर अपराध क्रमांक 526/2024 धारा
115(2), 126(2), 296, 3(5), 324(4), 351(2) बीएनएस

*बरामद माल –*
19 पेटी देशी प्लेन शराब कीमती 66,500/-
01 पेटी देशी मसाला शराब कीमती 50,00/- रुपये
07 पेटी पावर 10000 बीयर कीमती 20,160 रुपये
*कुल – 27 पेटी देशी व अग्रेंजी शराब किमती 91,660 रुपये एवं एक मारुती सुजुकी अल्टो कार क्र. क्र.MP 43 CA 7884 कीमती 4,00,000 /-*

*सराहनीय भूमिका –* उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी निरी शंकर सिंह चौहान, सउनि कन्हैयालाल खैरवा, आर. 400 अभिनन्दन सिंह, आर. 469 अजीत जाट, आर चालक 101 मनोज भट्ट, आर 1076 जीवन सुहील, आर 1177 शुभम भाटी, आर 710 लोकेन्द्र शर्मा का सराहनीय योगदान रहा है।

 

शासकीय रेलवे पुलिस, रतलाम द्वारा अवैध शराब की बड़ी खेप जब्त

रतलाम, 02 अगस्त 2025 स्वतंत्रता दिवस एवं आगामी त्यौहारों के मद्देनज़र रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में सुरक्षा व्यवस्था को दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक रेल इंदौर  संतोष कोरी के आदेशानुसार व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा पाठक सोनी एवं उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति शर्मा के मार्गदर्शन में सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद बनाए रखने व अवैध मादक पदार्थों व शराब के परिवहन की रोकथाम हेतु विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए थे।

इसी तारतम्य में जीआरपी थाना रतलाम की टीम द्वारा प्लेटफार्म एवं उसके आसपास के क्षेत्र में गश्त की जा रही थी। इसी दौरान जीआरपी टीम द्वारा विशेष सूचना के आधार पर रतलाम रेलवे स्टेशन पर 54 लीटर (72 सीलबंद बोतलें) अवैध अंग्रेजी शराब जप्त करते हुए दो स्कूटी वाहन भी कब्जे में लिए हैं।

घटना का विवरणः दिनांक 01.08.2025 को जीआरपी रतलाम में पदस्थ सउनि भूरालाल मंडोड को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि इंदौर से आने वाली लोकल डेमू ट्रेन से दो व्यक्ति भारी मात्रा में अवैध शराब लेकर प्लेटफार्म क्रमांक 2 पर उतरने वाले हैं। ट्रेन के आगमन पर दो संदिग्ध व्यक्ति भारी झोले व एक नीले रंग के प्लास्टिक कट्टे के साथ प्लेटफार्म से बाहर निकले और पहले से खड़ी स्कूटी (MP 43 ZK 8999) पर शराब लादने लगे। इस दौरान एक अन्य व्यक्ति दूसरी स्कूटी (MP43 ZK7308) पर उनकी निगरानी करता दिखाई दिया। पुलिस द्वारा घेराबंदी की कोशिश करते ही तीनों आरोपी भीड़ का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। पुलिस टीम ने दोनों स्कूटी व अवैध सामग्री को जब्त कर फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

जब्त सामग्री का विवरणः झोले व कट्टे से विभिन्न ब्रांड की कुल 72 सीलबंद शराब की बोतलें बरामद हुई. जिनकी कुल मात्रा 54 लीटर एवं अनुमानित बाजार मूल्य ₹73,800/- है। साथ ही, घटनास्थल से दो स्कूटी वाहन (MP43 ZK8999 और MP43 ZK7308) भी जब्त की गई, जिनकी अनुमानित कीमत ₹1,50,000/-है।

टीम की सराहनीय भूमिकाः

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक  मोतीराम चौधरी के नेतृत्व में सउनि भूरालाल मंडोड, प्र.आर. मो. रईस, आर. पुष्पेन्द्र सिंह, आर. संजय ढाबी, आर. मनीष कटारा एवं आर. गोपाल जमोरे की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिनकी सतर्कता एवं त्वरित प्रतिक्रिया से यह कार्रवाई सफल हो सकी।

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!