ब्रेकिंग
रॉयल कॉलेज का ऐतिहासिक कीर्तिमान... MBA, BBA और BCA के 10 विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय की प्रावीण्... कैबिनेट मंत्री काश्यप ने प्रदेश अध्यक्ष को जताई शोक संवेदना... हार्टफुलनेस के प्रणेता पद्म भूषण ‘‘दाजी’’ रतलाम में कराएंगे तीर्थंकर ऋषभदेवजी के प्रवर्तित राजयोग पर... ट्रक ड्राइवर की पिट पिट कर हत्या... ट्रक से पानी के छीटे उड़ने पर... शंका में कर दी हत्या... नाबालिक युवती की हत्या... परिजनों ने चार लड़कों पर लगाया आरोप... बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ परिजन भैविन माइंड स्कूल में ‘ओपन हाउस’ व अभिभावक चर्चा आयोजित..... भेविंन माइंड स्कूल... रतलाम के शिक्षा जगत में एक नया अध्याय लिखने को तैयार.... New Delhi में शिक्षाविदों और शोधकर्ताओं के विचारों से सजी Caste Census and Deepening of Social Justi... रतलाम की लालबाग एवेन्यू में पशु क्रूरता का शर्मनाक और दिल दहला देने वाला वीडियो हुआ वायरल HOLI 2026 : होलिका पूजन और दहन 2 मार्च की रात में किया जाएगा , जबकि रंगभरी होली 4 मार्च 2026 को मनाई...
एडिटोरियलखबरों की खबरजनहित ख़बरेमध्यभारतरतलामरतलाम ग्रामीणराजनीतिव्यापारसैलाना
Trending

एमपीआईडीसी संबंधित अधिकारी से विधायक कमलेश्वर डोडियार का फोन पर संवाद…. अधिकारियों का जवाब नहीं रद्द होगी निवेश क्षेत्र को लेकर योजना…. विधायक बना रहे ग्रामीणों के साथ भोपाल उज्जैन जाने की योजना…

विधायक कमलेश्वर का आरोप पूंजीपतियों एवं भू माफिया के दबाव में हो रहा सारा खेल... अगर फैक्ट्री डालनी ही है तो आदिवासियों को इसका मालिक बनाया जाए तथा उनके हिसाब से फैक्ट्री लगाई जाए पूंजी पति एवं शहरी लोग करेंगे इसमें काम....

Publish Date: December 30, 2024

CSNN24 EXCLUSIVE

(www.csnn24.com) सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार के द्वारा विशेष निवेश क्षेत्र के अंतर्गत स्थापित होने वाले उद्योगों के प्रोजेक्ट को रद्द करने संबंधी पत्र मीडिया को जारी करने के पश्चात अब मामले ने और ज्यादा तूल पकड़ लिया है। कमलेश्वर डोडियार का कहना है कि यह पत्र ओरिजिनल है तथा विभाग के द्वारा जारी किया गया है इसमें कहीं पर भी फर्जीवाड़ा नहीं है। एमपीआईडीसी के द्वारा इस पत्र का खंडन जारी करने के पश्चात उन्होंने इस पत्र पर हस्ताक्षर करने वाले विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी से मोबाइल लगाकर ग्रामीणों के समक्ष स्पीकर पर चर्चा करी।

सुनिए कमलेश्वर डोडियार की चर्चा:- विशेष कर्त्तव्यस्थ अधिकारी  तरुण कुमार कटारे औद्योगिक नीति एव निवेश प्रोत्साहन विभाग भोपाल के साथ।

इसके पश्चात कमलेश्वर डोडिया के द्वारा फोन पर स्पीकर ऑन कर कर मध्यप्रदेश औद्योगिक विकास निगम के कार्यकारी संचालक  राजेश राठौड़ से चर्चा की गई:-

csnn24.com से चर्चा के दौरान क्या बोले कमलेश्वर डोडियार;-

कमलेश्वर डोडियार का कहना है कि यह सारी योजना पूंजीपतियो का खेल है। तथा इसमें भूमिया भी सम्मिलित हैं। उन्होंने मध्य प्रदेश शासन सरकार पर आरोप लगाया कि वह अधिकारियों से दबाव में काम करवा रही है तथा अधिकारी दबाव में काम कर रहे हैं उन्होंने मीडिया को भी नहीं छोड़ा उन्होंने मीडिया पर भी सरकार के दबाव में काम करने का आरोप लगाया। यही नहीं उनके द्वारा CSNN24 की खबर का भी खंडन किया गया उनका कहना था कि उन्होंने 50% लड़ाई जीत ली है और भविष्य में आदेश भी आ जाएगा हालांकि उन्होंने स्वीकार किया कि अभी औद्योगिक निवेश क्षेत्र में किसी भी प्रकार का कार्य रोकने का आदेश जारी नहीं हुआ है। कमलेश्वर डोडियार ने मांग करी है कि यदि उद्योग लगाने हैं तो आदिवासियों के हित में उनके हिसाब से उद्योग लगाए जाएं तथा उद्योगों का मालिक आदिवासियों को बनाया जाए एवं पूंजीपति तथा शहरी लोग यहां पर जाकर कम करें उनके अंदर में काम करें। कमलेश्वर डोडियार का कहना था कि परिवर्तन एक नियम है और परिवर्तन होना चाहिए। अन्य नेताओं की तरह उन्होंने भी मीडिया पर गोदी मीडिया होने का आरोप लगाया। उल्लेखनीय की कमलेश्वर डोडियार ने कल अपना पत्र जारी करने के पश्चात पलसोढी में एक चौपाल रखी थी तथा वह वहां पर निवेश क्षेत्र का विरोध कर रहे आसपास के ग्रामीणों से मिले इसके पश्चात उन्होंने उनके साथ क्षेत्र का निरीक्षण एवं दौरा भी किया।

 

Show More

Amit Nigam

Founder Director Head of CSNN 24 & Bureau chief SWARAJ EXPRESS MP/CG since launching Madhya Pradesh, Three times ex Vice President of Ratlam Press Club. DPR Accreditation from MP.Government (Adhimanya Patrakar since 15 yrs).21 years of journalism experience...along with print media & electronic media.... 18 years experience in National & Regional news channels M.SC LLB. MEMBER OF RATLAM BAR COUNCIL

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!