ब्रेकिंग
रतलाम गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत.... RCL किक्रेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंमआज.... रॉयल कॉलेज का ऐतिहासिक कीर्तिमान... MBA, BBA और BCA के 10 विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय की प्रावीण्... कैबिनेट मंत्री काश्यप ने प्रदेश अध्यक्ष को जताई शोक संवेदना... हार्टफुलनेस के प्रणेता पद्म भूषण ‘‘दाजी’’ रतलाम में कराएंगे तीर्थंकर ऋषभदेवजी के प्रवर्तित राजयोग पर... ट्रक ड्राइवर की पिट पिट कर हत्या... ट्रक से पानी के छीटे उड़ने पर... शंका में कर दी हत्या... नाबालिक युवती की हत्या... परिजनों ने चार लड़कों पर लगाया आरोप... बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ परिजन भैविन माइंड स्कूल में ‘ओपन हाउस’ व अभिभावक चर्चा आयोजित..... भेविंन माइंड स्कूल... रतलाम के शिक्षा जगत में एक नया अध्याय लिखने को तैयार.... New Delhi में शिक्षाविदों और शोधकर्ताओं के विचारों से सजी Caste Census and Deepening of Social Justi...
विदेश

इंस्टाग्राम पर सेलिब्रिटी हैं ये पेट्स

सबसे अमीर कुत्ते के पास 4000 करोड़ रुपए की संपत्ति

Publish Date: January 7, 2023

दुनिया का सबसे अमीर जानवर एक जर्मन शेफर्ड नस्ल का पालतू कुत्ता है। इस कुत्ते के पास भारत के पशुपालन और डेयरी विभाग के एक साल के बजट जितनी संपत्ति है। इस कुत्ते के पास 4 हजार 132 करोड़ (500 मिलियन डॉलर) से ज्यादा की संपत्ति है। वहीं भारत के पशुपालन और डेयरी विभाग का 2022-23 के लिए बजट 4 हजार 288 करोड़ था | ये अकेला जानवर नहीं है जिसके पास बेशुमार पैसा है। ऐसे कई जानवर हैं जिन्होंने अपने मालिक, बिजनेस या सोशल मीडिया की मदद से करोड़ों की संपत्ति इकट्ठा कर ली है। ‘ऑल अबाउट कैट्स’ ने ‘दी अल्टीमेट पेट रिच लिस्ट’ जारी की है। जिसमें दुनिया के सबसे अमीर पालतू जानवरों के बारे में बताया गया है।

गुंथर VI की बेहिसाब संपत्ति के पीछे उसके दादा गुंथर III का योगदान है। गुंथर III जर्मनी की काउंटेस कार्लोटा लीबेंस्टीन के पालतू कुत्ते थे। कार्लोटा ने अपनी 80 मिलियन डॉलर की संपत्ति गुंथर III के नाम कर दी थी। गुंथर कॉर्पोरेशन ने इस पैसे को अच्छी जगहों पर निवेश किया। आज के समय में यह संपत्ति बढ़कर 500 मिलियन डॉलर (4 हजार 132 करोड़ रुपए) हो चुकी है।

नाला कैट इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली बिल्ली है। इसके 40 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। इसका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी दर्ज हो चुका है। इस सियामी-पर्शियन कैट के पास 826 करोड़ रूपए (100 मिलियन डॉलर) की संपत्ति है। नाला कैट के पेट पेरेंट्स इसके नाम से एक प्रीमियम कैट-फूड कंपनी भी चलाते हैं।

ओलिविया फेमस अमेरिकन सिंगर टेलर स्विफ्ट की पालतू बिल्ली है। इसके पास अपनी कंपनी है। साथ में ये एक्टिंग भी करती है और टेलर स्विफ्ट के साथ कई म्यूजिक वीडियो और ऐड में नजर आ चुकी है। एक एड में एक्टिंग करने के लिए ये बिल्ली मोटी फीस लेती है। इसके पास 800 करोड़ रुपए (97 मिलियन डॉलर) की संपत्ति है।

अमेरिका की मशहूर टॉक शो होस्ट और अरबपति ओपराह विन्फ्री के पास पांच पालतू कुत्ते- सैडी, सनी, लॉरेन, लैला और ल्यूक हैं। उन्होंने हर एक के नाम 248 करोड़ रुपए (30 मिलियन डॉलर) कर दिए हैं। ओपराह का मानना है कि बिना कुत्तों वाला घर बिना किताबों वाली लाइब्रेरी जैसा होता है।

पोमेरियन नस्ल का जिफपॉम किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं हैं। उसके इंस्टाग्राम पर 95 लाख फॉलोअर्स हैं। ये दुनिया का सबसे ज्यादा कमाने वाला पेट इन्फ्लूएंसर है। एक इंस्टाग्राम पोस्ट के लिए ये 27 लाख रुपए लेता है। इसकी कुल संपत्ति 200 करोड़ रुपए (25 मिलियन डॉलर) है।

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!